ad

गांधी जयंती पर व्याख्यान का आयोजन ,गोठी धर्मशाला में


 गांधी जयंती पर व्याख्यान का आयोजन ,गोठी धर्मशाला में

इटारसी । बापू प्रवास स्मृति कक्ष,सेठ लखमीचंद गोठी धर्मशाला में,राष्ट्र पिता महात्मा गांधी के जन्मदिवस 2अक्टूबर को,बापू के आदर्श विचारों एवम सिद्धांतो पर आधारित व्याख्यान का आयोजन किया जा रहा है।आयोजन के सूत्रधार सुधीर गोठी एवं वरिष्ठ नागरिक मंच के अध्यक्ष अनुरुद्ध शुक्ला ने बताया की आयोजन में मुख्य वक्ता आयकर विभाग भोपाल के आयुक्त विजय सोनी एवम शहडोल संभाग के पूर्व आयुक्त राजीव शर्मा आईएएस (सेवा निवृत) ,अपने विचारो से अवगत करवाएंगे। मुख्य अतिथि क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक डॉक्टर सीता। सरन शर्मा,विशेष अतिथि पूर्व विधायक अंबिका शुक्ल,एवम पंकज चौरे,अध्यक्ष नगर पालिका परिषद इटारसी रहेंगे।

सुधीर गोठी ने बताया की स्वाधीनता आंदोलन के दौरान वर्ष 1933 में बापू का आगमन धर्मशाला में हुआ,जिस दौरान उनके द्वारा भारतीय जनमानस को आंदोलन में सक्रियता के साथ भागीदारी हेतु प्रेरित किया।बापू प्रवास की स्मृति और युवा पीढ़ी को उनके विचारों से अवगतकराने हेतु प्रतिवर्ष यह आयोजन किया जाता है,जिसमे देश के सुप्रसिद्ध साहित्यकार,लेखक,वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को आमंत्रित किया जाता है।

आयोजन को सफल बनाने की अपील वरिष्ठ नागरिक मंच के कश्मीरसिंह उप्पल,ज्ञानेंद्र पांडे,विनोद सीरिया,अशोक सक्सेना, एन पी चिमानिया,समस्त सदस्य,एवम समिति के जम्मू सिंह उप्पल,हेमंत शुक्ल,दिनेश थापक,अमन अग्रवाल,सुनील बाजपेई,जाफर सिद्दकी,विनीत चौकसे,आदि ने की है।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post