ad

पालक महासंघ मध्य प्रदेश की मांग, सौपा ज्ञापन, हो अशासकीय संस्थाओं में कार्यरत शिक्षकों, कर्मचारियों, बस ड्राइवर कंडक्टर एवं ऑटो चालकों का पुलिस वेरिफिकेशन


 पालक महासंघ मध्य प्रदेश की मांग, सौपा ज्ञापन, हो अशासकीय संस्थाओं में कार्यरत शिक्षकों, कर्मचारियों, बस ड्राइवर कंडक्टर एवं ऑटो चालकों का पुलिस वेरिफिकेशन

खंडवा।। पालक महासंघ मध्य प्रदेश जिला इकाई  खंडवा व्दारा जिला संरक्षक अनिल चौधरी एवं जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश पिल्ले के नेतृत्व में जिला कलेक्टर एवं जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर स्कूलों में छात्राओं के साथ बढ़ती यौन शोषण की घटनाओं पर रोक लगाये जाने की मांग की। यह जानकारी पालक महासंघ जिला इकाई प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी निर्मल मंगवानी ने देते हुए बताया कि  पालक महासंघ मध्य प्रदेश जिला इकाई  खंडवा व्दारा मध्य प्रदेश में अशासकीय विद्यालयों में छात्राओं के साथ बढ़ते यौन शोषण के मामलों पर चिंता व्यक्त करते हुए जिला कलेक्टर महोदय के नाम अपर कलेक्टर केआर बडोले एवं पुलिस अधीक्षक महोदय के नाम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेंद्र तारनेकर को ज्ञापन सौपा। ज्ञापन में यह मांग की गई है कि अशासकीय संस्थाओं में कार्यरत सभी शिक्षकों, कर्मचारियों का पुलिस द्वारा चरित्र सत्यापन किया जा कर एक प्रति विद्यालय में सुरक्षित रखी जाए तथा बस संचालक होने पर ड्राइवर, कंडक्टर एवं ऑटो चालकों का भी चरित्र सत्यापन किया जाना आवश्यक हो। दोनों ही वरिष्ठ अधिकारियों ने इस ज्ञापन को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर पालक महासंघ जिला  संरक्षक अनिल चौधरी, जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश पिल्ले सेवानिवृत्त प्राचार्य,  पूर्व डीएसपी आनंद तोमर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गणेश भावसार,  उपाध्यक्ष संजय अग्रवाल, सचिव शैलेंद्र खंडेलवाल, विष्णु अग्रवाल एडवोकेट, राजेश पोरपंथ, निर्मल मंगवानी, आशीष खंडेलवाल, मयूर गंगराड़े आदि उपस्थित थे।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post