सहकारी क्षेत्र की कर्मचारी संस्थाओं से आयकर वसूली नही किया जाए: सांसद श्री सुधीर गुप्ता
विद्युत मंडल कर्मचारी कोऑपरेटिव संस्था का वार्षिक सम्मेलन संपन्न
मन्दसौर से डॉ घनश्याम बटवाल की रिपोर्ट
मंदसौर: वर्तमान में सिस्टम को सुधारने की जरूरत है ताकि आम लोगो को जटिलता से बचाया जा सके।सहकारी क्षेत्र में कार्यरत कर्मचारी संस्थाओं से केंद्र सरकार को आयकर वसूली नही किया जाना चाहिए।सहकारी साख संस्था को मुद्दे पर आधारित चर्चा कर आगे बढ़ते हुए व्यर्थ की बहस से बचना चाहिए।एमपीईबी कर्मचारी परस्पर सहकारी साख संस्था की 33वी वार्षिक साधारण सभा में वरिष्ठ लोकसभा सांसद श्री सुधीर गुप्ता ने संस्था की पारदर्शी कार्यप्रणाली की प्रशंसा की।वार्षिक साधारण सभा में सेवानिवृत सदस्यों,प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं का सम्मान किया गया तथा अपना घर की बच्चियों को जरूरत का सामान वितरित अतिथियों द्वारा किया गया।
रविवार को मन्दसौर के श्रम शिविर सभागार में हुए सहकारी संस्था के वार्षिक सम्मेलन में बड़ी संख्या में विधुत मंडल में कार्यरत कर्मचारियों , अधिकारियों की सक्रिय उपस्थिति रही सेवानिवृत्त अधिकारी एवं कर्मचारियों की भागीदारी भी रही ।
मन्दसौर विधायक श्री विपिन जैन ने अपने उद्बोधन में कहा कि विद्युत क्षेत्र में कार्यरत कर्मचारी की कार्यप्रकृति को ध्यान में रखते हुए सभी पदों पर नियमित कर्मचारी ही भर्ती किए जाना चाहिए।संस्था की कार्यप्रणाली को उत्कृष्ट बताते हुए विद्युत कर्मचारियों और आउटसोर्स कर्मचारियों की मांगों को शासन के समक्ष पुरजोर तरीके से उठाने का आश्वासन दिया।
पूर्व वरिष्ठ विधायक और भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता श्री यशपाल सिंह सिसोदिया ने कहा कि संस्थाएं तब मजबूत बनती है जब संवाद और रायशुमारी से चर्चा कर सभी साथियों को साथ लेकर विचार विमर्श किया जाए।जब आम सदस्य और संस्था प्रबंधन के बीच परस्पर विश्वास होगा ।तभी संस्था शिखर पर पहुंच सकती हैं यह संस्था 33 वर्ष में जहां पर पहुंची है वहा से आगे बढ़ते हुए अब नवाचार करते हुए अन्य क्षेत्र में भी संस्था को अपना कामकाज बढ़ाना चाहिए।श्री सिसोदिया अपने उद्बोधन में श्रम शिविर इंटक के संस्थापक, पूर्व मंत्री स्वर्गीय श्री श्यामसुंदर पाटीदार,श्री उत्सव गुरु,श्री राधेश्याम पंडित,श्री आर एल जोशी का भी स्मरण किया।
संभागीय अधीक्षण यंत्री विद्युत मंडल श्री आर सी जैन ने संस्था के संचालन और कार्यप्रणाली की प्रशंसा करते हुए सभी को साथ लेकर चलने पर संतोष व्यक्त किया।
सभी वक्ताओं ने संस्था पारदर्शी कार्यप्रणाली और कुशल कार्यशेली की प्रशंसा की।
संस्था अध्यक्ष श्री डी एस चंद्रावत ने अपने स्वागत भाषण में संस्था की गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संस्था अपने सदस्यों को दीपावली पूर्व 13 प्रतिशत लाभांश के रूप में 38 लाख से अधिक राशि का भुगतान करेगा।संस्था सदस्यों के लिए कुटुंब सहायता योजना तृतीय का प्रस्ताव वार्षिक साधारण सभा में पारित किया गया है जिसके तहत किसी भी सदस्य के दिवंगत हो जाने पर उनके परिजनों को रुपए 60 हजार का भुगतान किया जाएगा।
वार्षिक सम्मेलन में 56 सेवानिवृत सदस्यों को सम्मानित किया गया तथा सम्मान निधि एवम जमा राशि एक करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान चेक द्वारा किया गया।श्री चंद्रावत ने बताया कि आगामी दिसंबर माह में संस्था द्वारा अपने सदस्यों और आमजन के लिए एक चिकित्सा शिविर आयोजित किया जाएगा जिसमें विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं उपलब्ध करवाई जाएगी।
आरंभ में मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण ओर दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर गांधी स्मारक ट्रस्ट अध्यक्ष श्री त्रिदेव पाटीदार , जनपरिषद अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार डॉ घनश्याम बटवाल , अपना घर संस्थापक अध्यक्ष राव विजयसिंह , इंटक उपाध्यक्ष विक्रम विद्यार्थी , गोपाल गुरु , खूबचंद शर्मा एवं गणमान्य जन विशेष रूप से उपस्थित थे ।
अतिथियों का स्वागत संस्था अध्यक्ष श्री डी एस चंद्रावत,उपाध्यक्ष श्रीमती नेहा सोमपुरा, संचालक श्री सुनील सोलंकी,श्री शंकर खरे,श्री जाहिद हुसैन,श्री दिनेश श्रीवास्तव,श्री अरूण राठोड़,श्री देवेन्द्र सिंह चौहान,फेडरेशन के श्री एस एल पाटीदार, श्री राजेंद्र चाष्टा,श्री नरेंद्र राव नवले,श्री दिलीप शर्मा, गरोठ सेश्री आर एस सेठिया,श्रीमहेंद्र सोनी,मल्हारगढ़ से श्री आनंद राव जाधव,श्री जावेद हुसैन बाबर,श्री सुरेश श्रीवास्तव,श्री आर के शर्मा,नीमच से श्री आर एस सोनी,मनासा से श्री वी के जैन,श्री राजेंद्र परमार, जावद से श्री सुनील राजोरा,महिदपुर से श्री बाबूलाल मालवीय,जावरा से श्री कोमल रावल,आलोट से श्री ऋषि मकवाना उज्जैन,रतलाम,आलोट,नागदा,खाचरोद,बड़नगर के सदस्यों ने पुष्पमालाओ से किया।
कार्यक्रम का संचालन संचालक श्री अरूण राठौर व श्री देवेन्द्र सिंह चौहान ने किया।आभार श्री सुनील सोलंकी ने व्यक्त किया।

