ad

“विश्व गुरु भारत गौरव सम्मान” के साथ हिन्दी दिवस पर कई अन्य संस्थाओं से वरिष्ठ कवि/ लेखक/ साहित्यकार रिटायर्ड कर्नल आदि शंकर मिश्र “आदित्य” सम्मानित


 “विश्व गुरु भारत गौरव सम्मान” के साथ हिन्दी दिवस पर कई अन्य संस्थाओं से  वरिष्ठ कवि/ लेखक/ साहित्यकार रिटायर्ड कर्नल आदि शंकर मिश्र “आदित्य” सम्मानित

लखनऊ । शिक्षा, साहित्य, संस्कृति और समाज सेवा के क्षेत्र में राष्ट्रीय पटल पर लखनऊ (उत्तर प्रदेश) का नाम रोशन करने वाले, सेना से रिटायर्ड पूर्व शिक्षक, कवि, लेखक एवं साहित्यकार कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’ को शिक्षक दिवस पर - ‘विश्व गुरु भारत गौरव सम्मान 2024’ से सम्मानित किया गया l कर्नल मिश्र को यह सम्मान श्री सत्य इंदिरा फाउंडेशन के द्वारा दिया गया l इस फाउंडेशन के उत्कृष्ट सामाजिक सेवा की प्रशंसा भारत की राष्ट्रपति महामहिम द्रौपदी मुर्मू जी द्वारा भी की गयी है l इसके साथ ही कर्नल मिश्र को हिन्दी दिवस के अवसर पर भी SSIF के अलावा कई संस्थाओं; जैसे ‘सरस्वती महाविद्यालय, SHMV Foundation’ द्वारा शिक्षाविद् सम्मान, ‘प्रेरणा हिन्दी प्रचारिणी सभा’, ‘माँ शारदे काव्य- मंच’, ‘भारत की बात डिजिटल’, ‘ रोहित संवाद समाचार पत्र’, ‘द ग्राम टुडे समाचार पत्र’ द्वारा भी सम्मानित किया गया। इस वर्ष ‘विश्व गुरु भारत गौरव सम्मान 2024’ के साथ अन्य कई सम्मानों से विभूषित कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’ के सम्मानित होने पर अनेक शैक्षिक, साहित्यिक, सांस्कृतिक संस्थाओं साहित्यकारों, कवियों व विश्व भर के मित्रों द्वारा तथा देश के अनेक निवासियों द्वारा हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी जा रहीं हैं l इसके पूर्व में पिछले सालों में ‘विद्वत् समाज सम्मेलन’ में राजस्थान के महामहिम राज्यपाल श्री कलराज मिश्र द्वारा कर्नल मिश्र के उत्कृष्ट साहित्य प्रतिभा के लिये सम्मानित किया गया। ‘दिशा एजुकेशन सोसायटी एवं ख़ुशी फाउंडेशन’, ‘डी डी भारती नेट वर्क’, और ‘जापानी हिन्दी की गूँज पत्रिका व यू ट्यूब चैनल टोक्यो जापान’ द्वारा भी कर्नल मिश्र को सम्मानित किया जा चुका है।


देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post