ad

टेबल- टेनिस में संभाग में 2 छात्राओं एवं राज्य स्तर पर हॉकी में 2 छात्राओं का चयन



टेबल- टेनिस में संभाग में 2 छात्राओं एवं राज्य स्तर पर हॉकी में 2 छात्राओं का चयन

इटारसी । उच्च शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश शासन, भोपाल द्वारा आयोजित शासकीय कुसुम स्नात्कोत्तर महाविद्यालय द्वारा संचालित महिला टेबल- टेनिस में जिला स्तर पर उपविजेता रही। क्रीड़ा प्रभारी डॉ. संजय आर्य ने बताया की शासकीय कन्या महाविद्यालय, इटारसी की महिला टेबल- टेनिस में संभाग में 2 छात्राओं कु. सुहानी बड़कुर एवं कु. हर्षिता कुशवाहा व राज्य स्तर पर हॉकी में 2 छात्राओं कु. ईशा उदयपुरिया एवं कु. भारती राजपूत का चयन हुआ है।

इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. आरएस मेहरा ने सभी चयनित छात्राओं को बधाई दी और कहा कि छात्राएं नियमित रूप से प्रैक्टिस करे। अपने संभाग एवं राज्य का नाम रौशन करें। चयनित खलाड़ियों को सभी प्राध्यापकों ने बधाई एवं शुभकामनाये प्रेषित की।

डॉ. आर. एस. मेहरा

प्राचार्य

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post