ad

आशापुरा माता मंदिर में विशाल भगवती जागरण आज


 आशापुरा माता मंदिर में विशाल भगवती जागरण आज

खंडवा।। रमा कालोनी रोड सिंधी कालोनी स्थित आस्था केंद्र आशापुरा माता मंदिर में शारदीय नवरात्र पर्व मंदिर प्रमुख लालू बाबाजी के सानिध्य में श्रद्धा पूर्वक मनाया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए समिति प्रवक्ता निर्मल मंगवानी ने बताया कि सोमवार 7 अक्टूबर पंचमी के अवसर पर रात्रि 10 बजे पदमनगर की प्रसिद्ध मां शेरावाली जागरण समिति के संजय सोनी, विजय सोनी एवं साथी कलाकारों द्वारा मां भगवती का विशाल जागरण भक्तिमय गीतों भजनों की सुंदर प्रस्तुतियों के मध्य होगा। मंदिर समिति सदस्यों द्वारा धर्म प्रेमी जनता से आयोजन का लाभ लेने की अपील की गई है।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post