ad

विधायक डॉ शर्मा ने किया कीरतपुर में गेंहू उत्पाद प्लांट का शुभारंभ


 विधायक डॉ शर्मा ने किया कीरतपुर में गेंहू उत्पाद प्लांट का शुभारंभ

इटारसी। नगर इटारसी सहित नर्मदापुरम जिला और पूरे प्रदेश को जल्द ही एक नये गेंहू आटे का स्वाद मिलने वाला है। न सिर्फ आटा बल्कि उच्च गुणवत्ता और बेहतरीन स्वाद की सूजी, मैदा  उत्पादों को सौगात भी साथ में मिलेगी। अपने ब्रांड नेम मनमोहे के साथ ये सभी उत्पाद सबका मन मोहने को भी तैयार है। शनिवार को दशहरा तिथि के शुभ अवसर पर कीरतपुर औद्योगिक क्षेत्र में रैन लिंक एग्रो फूड्स प्राइवेट लिमिटेड का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक डॉ सीतासरन शर्मा एवं प्रेमशंकर वर्मा की उपस्थिति में संपन्न हुआ। 


उल्लेखनीय है कि नर्मदापुरम इटारसी विधायक डॉ सीतासरन शर्मा के अथक प्रयासों से ही इटारसी औद्योगिक क्षेत्र कीरतपुर में स्वीकृत और विकसित हुआ है। वर्तमान में यहां आधा सैकड़ा के करीब औद्योगिक इकाइयां स्थापित हो चुकी है जिनमे से कुछ का अभी काम चल रहा है। शनिवार को भी एक ऐसी ही ईकाई का शुभारंभ हुआ। मूलतः हरियाणा से प्रारंभ हुई और देश के साथ ही विदेशो में भी कार्य कर रही रैन लिंक एग्रो फूड्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने यहां एक औद्योगिक ईकाई स्थापित की है। यहां बनने वाले उत्पाद मनमोहे नामक ब्रांड से बिकेंगे। यहां पर गेंहू से निकलने वाले विभिन्न उत्पादों जैसे  आटा,सूजी, मैदा आदि का उत्पादन एवं पैकेजिंग कार्य होगा। जिसके बाद ये सभी उत्पाद बाजारों में बिकने के लिए पहुचेंगे। लगभग 230 टन प्रतिदिन की क्षमता वाला यह प्लांट निरंतर कार्य करेगा। शुभारंभ अवसर पर कंपनी के डायरेक्टर डॉ मनमोहन बंसल, सहित उनके सभी अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। विधायक डॉ शर्मा ने दीप प्रजवल्लन एवं फीता काटकर प्लांट का शुभरंभ किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे। प्लांट के प्रबंधन कार्य देख रहे वैभव गोयल ने सभी आमंत्रित अतिथियों का स्वागत किया।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post