विनोद मालवीय भारत स्काउट्स एवं गाइड्स मध्य प्रदेश के राज्य मुख्यालय आयुक्त (रोवर) नियुक्त
इटारसी । श्री विनोद मालवीय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष,मध्य प्रदेश स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ नर्मदापुरम एवं जिला संगठन आयुक्त स्काउट जिला नर्मदापुरम को भारत स्काउट गाइड मध्य प्रदेश राज्य मुख्यालय भोपाल द्वारा स्टेट हेड क्वार्टर कमिश्नर (रोवर) नियुक्त किया गया है।
प्रदेश स्तर पर मालवीय को नियुक्त किये जाने पर भारत स्काउट्स एवं गाइड्स मध्य प्रदेश के चेयरमैन एवं उच्च शिक्षा मंत्री मध्य प्रदेश शासन श्री इंदर सिंह परमार एवं स्काउट गाइड के राज्य मुख्य आयुक्त एवं पूर्व स्कूल शिक्षा मंत्री पारस चंद्र जैन,राज्य आयुक्त रोवर , राजीव जी जैन, राज्य सचिव सेवा निवृत आई ए एस श्री राजेश प्रसाद मिश्र एवं श्री सुरेश पाठक सहायक राज्य संगठन आयुक्त उज्जैन ने विनोद मालवीय को अपनी ओर से बहुत-बहुत बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं प्रेषित की है।
श्री मालवीय के राज्य मुख्यालय आयुक्त बनाए जाने से नर्मदापुरम संभाग का गौरव बढ़ा है और निश्चित रूप से संभाग की गतिविधियां और ज्यादा अग्रसर होगी। संभाग के सभी शिक्षा जगत के अधिकारियों ,सभी जिलों से जिला संघ के पदाधिकारियों एवं छात्र छात्राओं की ओर से विनोद मालवीय को बधाई एवं शुभकामनाएं मिल रही हैं।

