विद्यार्थियों द्वारा आज स्वच्छता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया
इटारसी । राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जन्म जयंती के अवसर पर टी आर एम स्कूल, तवा कालोनी के विद्यार्थियों द्वारा आज स्वच्छता जागरूकता रैली का आयोजन स्कूल परिसर से कोर्ट रोड़ की ओर किया गया। रैली में विद्यालय के वंश मालवीय ने महात्मा गांधी की वेषभूषा धारण की। रैली में छोटे बच्चों को देखते हुए एस डी एम टी प्रतीक राव ने भी बच्चों से मुलाकात की।
इस अवसर पर तहसील कार्यालय व कोर्ट के कर्मचारी भी रैली में बच्चों का उत्साह बढाते नजर आए। बच्चों ने महात्मा गांधी जी के जीवन से सत्य, अहिंसा, स्वच्छता जैसे अनेक सिध्दांतों की प्रेरणा ली। इस मौके पर स्कूल प्राचार्या सहित समस्त स्टाॅफ मौजूद रहा।
Tags:
समाचार

