काव्य
अजमीढ़ जी महाराज
नवसृजन आदिदेव सृजक,
अजमीढ़जी महाराज।
स्वर्ण औजार कल पूजा साधक,
करते पूर्ण काज।
स्वर्णकार करे ध्यान नित्य,
झोली विद्या से भरते।
स्वर्ण कला कौशल हुनर से,
नित्य साधना करते।
स्वर्ण आभूषणों में जड़े,
हीरे मोती जवाहरात।
मुंह बोले मीना कारीगरी की,
हो अनोखी बात।
सोनी साधक शरण आपकी,
देव सदा मनाते हैं।
आदि पुरुष अजमीढ़ देव,
यशगान तुम्हारा गाते हैं।
कृति, रचना, शब्दशिल्प,
बेजोड़ बने सुर लय ताल।
अजमीढ़ देव की कृपा से मिले,
यश,वैभव,उन्नति हर साल।।
- रमाकांत सोनी सुदर्शन
नवलगढ़ जिला झुंझुनू राजस्थान
Tags:
काव्य

