सेवा भारती द्वारा दीपावली के अवसर पर उपहार भेंट किये
इटारसी। संस्कार केंद्रो में बच्चों का विशेष ध्यान रखने वाली शिक्षिकाओं को सेवा भारती के जिला अध्यक्ष सतीश अग्रवाल सांवरिया द्वारा दीपावली के उपलक्ष में मिष्ठान एवं उपहार भेंट किये एवं बच्चों को अच्छे संस्कार एवं शिक्षा देने के लिए शिक्षिकाओं से अनुरोध किया शिक्षिकाओ में खुशबू भदोरिया वंदना धीमान आशा वैसवार संगीता मेहरा चंद्रकांता मालवीय संस्कार केंद्र पर उपस्थित थी इस अवसर पर सेवाभारती नर्मदापुरम के ज़िलाध्यक्ष सतीश अग्रवाल साँवरिया सेवाभारती इटारसी के अध्यक्ष राजेंद्र तोमर उपस्थित थे ।
Tags:
समाचार

