ad

सरस्वती शिशु मंदिर इटारसी में दो दिवसीय "दिशाबोध शिविर" प्रारंभ

 


सरस्वती शिशु मंदिर इटारसी में दो दिवसीय "दिशाबोध शिविर" प्रारंभ 

इटारसी । विद्याभारती मध्यभारत प्रान्त की योजना से आज सरस्वती शिशु मंदिर इटारसी में दो दिवसीय "दिशाबोध शिविर" प्रारंभ हुआ जिसमें स्कूल के कक्षा नवीं एवं दसवीं के चयनित 45 विद्यार्थी सहभागिता कर रहे हैं।

शिविर के उद्घाटन सत्र में मुख्य वक्ता स्वरूप किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह राजपूत ने "पुण्यभूमि भारत" विषय पर छात्र छात्राओं को संबोधित किया। तत्पश्चात संस्था भ्रमण हेतु विद्यार्थियों ने नगर थाना इटारसी, नगर पालिका परिषद एवं शासकीय डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी अस्पताल पहुंचे। थाना इटारसी में थाना प्रभारी श्री गौरव सिंह बुंदेला एवं उपनिरीक्षक श्री गुलाबसिंह रघुवंशी द्वारा छात्र छात्राओं को पुलिस कार्य से संबंधित समस्त कार्यों को समझाया तथा थाने के प्रत्येक विभाग के अवलोकन उपरांत जिज्ञासा समाधान किया गया।

नगर पालिका परिषद इटारसी में अध्यक्ष श्री पंकज चौरे द्वारा नगरीय निकाय की कार्यप्रणाली से सविस्तार परिचय करवाते हुये विभिन्न कार्यों का उल्लेख किया गया एवं अधीक्षक श्री राजेन्द्र शर्मा द्वारा समस्त विभागों का भ्रमण करवाया गया। मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्रीमती ऋतु मेहरा ने भी शिविरार्थियों का मार्गदर्शन किया।

शासकीय अस्पताल में चिकित्सक डॉ नितेश दीवान द्वारा चिकित्सालय से संबंधित कार्यों के विषय में विद्यार्थियों का ज्ञानवर्धक किया गया।

संस्था भ्रमण गतिविधि में समस्त विद्यार्थियों के साथ सरस्वती शिक्षा समिति के उपाध्यक्ष अभिषेक तिवारी, प्राचार्य बृजबिहारी त्रिपाठी, नर्मदा प्रसाद मालवीय, राजकुमार पटेरिया, गुलाबचंद्र द्विवेदी, योगेश शुक्ला, सुरेखा शर्मा भी साथ रहे।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post