ad

मुख्यमंत्री को नागरिक मंच ने मन्दसौर को संभाग बनाने की मांग का ज्ञापन और पोस्टकार्ड भेंट किये : मुख्यमंत्री ने विचार कर निर्णय का दिया आश्वासन


 

मुख्यमंत्री को नागरिक मंच ने मन्दसौर को संभाग बनाने की मांग का ज्ञापन और पोस्टकार्ड भेंट किये : मुख्यमंत्री ने विचार कर निर्णय का दिया आश्वासन

मन्दसौर से डॉ घनश्याम बटवाल की रिपोर्ट 

मन्दसौर। मंदसौर को संभाग बनाओ की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन के अंतर्गत जागरूकता अभियान में मंदसौर नागरिक मंच द्वारा 29 अक्टूबर मंगलवार को  मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के मंदसौर आगमन  पर जिला राजपूत समाज के बालिका छात्रावास के लोकार्पण समारोह  स्थल पर ज्ञापन दिया गया और लिखित  पोस्टकार्ड पोस्टर  भेंट किया।

 इस अवसर पर पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया, वरिष्ठ समाजसेवी गुरु चरण बग्गा, सेवानिवृत न्यायाधीश रघुवीर सिंह चुंडावत, मंदसौर नागरिक मंच के समन्वयक  नरेंद्र अग्रवाल, बृजेश जोशी  अभियान के सदस्य  नरेंद्र कुमार त्रिवेदी, एम पी सिंह परिहार, बंसीलाल राठौर कार्यालय प्रभारी प्रदीप भाटी एवं अन्य उपस्थित थे ।

मंदसौर नागरिक मंच  के समन्वयक नरेंद्र अग्रवाल और बृजेश जोशी ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को अवगत कराया कि 2 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक 24 दिनों तक मंदसौर क्षेत्र के नागरिकों और लगभग 80 सामाजिक संगठनों संस्थाओं और  समाजो की इकाइयों ने मुख्यमंत्री के नाम पोस्टकार्ड लिखकर मंदसौर को संभाग बनाने की मांग की है 

इसी आंदोलन अभियान के अंतर्गत प्रत्यक्ष में यह ज्ञापन  और हस्तलिखित पोस्टकार्ड पोस्टर भेंट कर  निवेदन करते हैं कि जल्द ही मंदसौर को संभाग बनाने की घोषणा करें । 

नागरिक मंच एवं प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री डॉ यादव को  कोई एक माह चले पोस्टकार्ड लिखे जाने में नगर ही नहीं मल्हारगढ़ , पिपलियामंडी , सुवासरा ,सीतामऊ , दलौदा , शामगढ़ , गरोठ , भानपुरा आदि स्थानों के नागरिकों , व्यापारियों  , संगठनों ने सहभागिता करते हुए संभाग बनाये जाने की मांग का समर्थन किया है ।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मंदसौर नागरिक मंच के प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि जल्द ही इस विषय में विचार किया जाएगा।

इस मौके पर उपमुख्यमंत्री एवं मल्हारगढ़ विधायक जगदीश देवड़ा , राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर , मन्दसौर विधायक विपिन जैन सहित विशिष्ट जन उपस्थित थे ।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post