ad

कवि कला संगम परिवार व्दारा गांधी जयंती पर आयोजित हुआ काव्यपाठ


 कवि कला संगम परिवार व्दारा गांधी जयंती पर आयोजित हुआ काव्यपाठ

खंडवा।  कवि कला संगम परिवार (ककस) के तत्वावधान में नगर के साहित्यकारों व्दारा प्रणाम सीटी स्थित चाकरे निवास पर महात्मा गांधी बापूजी की जयंती पर काव्यपाठ का आयोजन किया गया। यह जानकारी देते हुए ककस प्रवक्ता निर्मल मंगवानी ने बताया कि आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में श्री अवधप्रताप सिंह  ठाकुर एवं प्रेमनारायण मिश्र उपस्थित थे।कायर्क्रम की अध्यक्षता नरेंद्र सोलंकी ने की। काव्यपाठ के दौरान भूपेंद्र मौर्य, तारकेश्वर चौरे, दीपक चाकरे चक्कर, आदित्य चाकरे एवं सुनील चौरे उपमन्यु ने गांधी जी पर अपनी रचनाओं की प्रस्तुति दी। भूपेंद्र मौर्य की पंक्तिया "गांधी को सब भूल गए हर जुबां पर सलमान खान है, फिर भी देश महान है। तारकेश्वर चौरे की रचना एक ने सत्य अहिंसा का पाठ पढ़ाया, दूजे ने जय जवान जय किसान का नारा लगाया। दीपक चाकरे ने भी गांधी जी पर शानदार रचना पाठ किया। सुनील चौरे उपमन्यु ने गांधी याने की सत्य की आंधी, सर्वत्र स्मरणीय रही यात्रा दांडी, गांधी जी पर सुंदर रचना सुनाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए नरेंद्र सोलंकी ने कहा  कि आज बापू एवं लालबहादुर शास्त्री जी को समूचा देश याद कर रहा है देश के प्रति इनका समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा। मुख्य अतिथियों द्वारा भी उद्बोधन दिया गया। आभार आदित्य चाकरे ने व्यक्त किया।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post