श्री श्री बूढ़ी माता शक्तिधाम मालवीयगंज में विशाल अन्नकूट 10 नवम्बर आंवला नवमी दिन रविवार को
इटारसी । प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष 10 नवम्बर दिन रविवार को आंवला नवमी में श्री श्री बूढ़ी माता शक्तिधाम में विशाल अन्नकूट का आयोजन होने जा रहा है।अन्नकूट शाम 7 बजे आरती के बाद प्रारंभ होगा।शहर की समस्त धर्मप्रेमी जनता से अनुरोध है कि अन्नकूट में पधारकर प्रसाद ग्रहण करें।यह आयोजन प्रतिवर्ष श्री श्री बूढ़ी माता के भक्तों द्वारा श्री बूढ़ी माता समिति के सहयोग से किया जाता है।प्रतिवर्ष हजारों को संख्या में श्रद्धालु अन्नकूट का प्रसाद ग्रहण करने पहुँचते है।महिलाओं और पुरुषों की प्रसाद लेने की लाइन अलग अलग होती है।अन्नकूट की व्यवस्था में दर्जनों श्रद्धालु अपनी सेवाएं इस आयोजन को सफल बनाने में देते है।श्रद्धालुओं के लिये अन्नकूट का प्रसाद पूरी तरह निशुल्क होता है।शहर की समस्त धर्मप्रेमी जनता से अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अन्नकूट का प्रसाद ग्रहण कर पुण्यलाभ अर्जित करें।सभी श्रद्धालुओं से अनुरोध है कि अपने परिवार रिस्तेदारो के साथ बड़ी संख्या में अन्नकूट का प्रसाद ग्रहण करने पहुँचे।

