संतोष श्रीवास्तव वर्तमान में सर्वाधिक पढ़े जाने वाले 100 लेखको में 12वें स्थान पर
भोपाल । राही रैंकिंग के द्वारा वर्तमान में सर्वाधिक पढ़े जाने वाले 100 लेखकों की सूची में संतोष श्रीवास्तव का स्थान 12 वां है।
संघर्ष की पर्याय कही जाने वाली संतोष श्रीवास्तव ने यूँ तो साहित्य की लगभग हर विधा पर कलम चलाकर सत्ताईस किताबों में खुद को भौतिक रूप से समेट लिया, पर जब एकबार कलम चलती है तो फिर रुकने का नाम कहाँ लेती है, इस उत्कृष्ट वैचारिक लेखनी के परिणामस्वरूप आपको देश-विदेश में अट्ठाईस प्रतिष्ठित पुरस्कार मिल चुके हैं, इतना ही नहीं आपके साहित्य सृजन पर एमफिल-पीएचडी (शोधकार्य) भी ख़ूब हुए।
आपकी किताबें देश के कई विद्यालयों विश्वविद्यालतो में कोर्स में भी लगी हैं।
वर्तमान में आप अंतर्राष्ट्रीय विश्व मैत्री मञ्च की संस्थापक अध्यक्ष है और साहित्यिक-सांस्कृतिक विचारों के आदान-प्रदान हेतु विदेश यात्राएं कर आप सेतु का कार्य भी कर रही है।

