ad

खेल प्रतियोगिता हेतु नर्मदा पुरम से बशारत खान ने किया प्रतिनिधित्व


 

जबलपुर में आयोजित राज्य स्तरीय हाईकोर्ट अधिवक्ता संघ द्वारा T20 क्रिकेट प्रतियोगिता 43 बी राज्य स्तरीय जूनियर खो खो एवं जल संसाधन विभाग स्पोर्ट्स क्लब की 33वीं राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता हेतु नर्मदा पुरम से बशारत खान ने किया प्रतिनिधित्व 

इटारसी । नर्मदा पुरम जबलपुर में मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ द्वारा आयोजित T20 क्रिकेट प्रतियोगिता रानीताल खेल परिषद में आयोजित की जा रही है जिसमें नर्मदा पुरम के क्षेत्रीय अध्यक्ष बशारत खान जबलपुर के प्रभारी पीके जैन रीवा के क्षेत्रीय अध्यक्ष निमेष गोस्वामी सचिव हेमंत अजनेरिया अतिथि के रूप में शामिल हुए ।

वही मध्य प्रदेश को-को संघ की 43 भी जूनियर बालिका बालक वर्ग की प्रतियोगिता एमएलबी स्कूल ग्राउंड में 16 दिसंबर से 18 दिसंबर तक आयोजित हो रही है उद्घाटन के पूर्व में जनवरी में 13 से 19 को नई दिल्ली में प्रथम वर्ल्ड कप खो खो प्रतियोगिता आयोजित हो रही है जिसमें 24 देश की टीम शामिल होगी खो-खो खेल को बढ़ावा देने के लिए एक विशाल रैली विधायक पूर्व मंत्री अजय बिश्नोई मध्य प्रदेश खो  खो संघ के सचिव संजय यादव पंडित योगेंद्र दुबे कोषाध्यक्ष विनोद पोद्दार अर्जुन अवार्ड इन नैंसी जैन शुभम काची के नेतृत्व में शहर के विभिन्न मार्गो से निकल गई जिसमें नर्मदा पुरम खो खो संघ के जिला अध्यक्ष बशारत खान कटनी जिला   अध्यक्ष प्रवीण शर्मा शामिल हुए ।

अगले क्रम में मध्य प्रदेश जल संसाधन विभाग स्पोर्ट्स क्लब की 33वीं राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता दिसंबर 16 से 21 तक जबलपुर में आयोजित करने हेतु क्लब की प्रांतीय बैठक अध्यक्ष मनीष मांडलिक  की अध्यक्षता में बरगी हिल्स गेस्ट हाउस में हुई जिसमें खेल मैदान ठहरने की व्यवस्था पुल निर्धारण सहित विभिन्न तैयारी की समीक्षा की गई नर्मदा पूनम के क्षेत्रीय अध्यक्ष बशारत खान ने बताया हरदा बैतूल छिंदवाड़ा नर्मदा पुरम तवा परियोजना क्लब के 88 सदस्य क्रिकेट फुटबॉल के राम शतरंज लॉन टेनिस बैडमिंटन टेबल टेनिस वॉलीबॉल शूटिंग बॉल के अलावा महिलाओं की केरम शतरंज टेबल टेनिस बैडमिंटन प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे ।

प्रतियोगिता की तैयारी का संपूर्ण ब्यौरा क्षेत्रीय अध्यक्ष जबलपुर शक्ति ठाकरे प्रभारी प्रदीप कुमार जैन ने प्रस्तुत किया सफलतापूर्वक संचालन क्लब के महासचिव मोइनुद्दीन कुरैशी ने किया इस अवसर पर पर क्लब के संरक्षक प्रवीण शर्मा पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष अखिलेश श्रीवास्तव वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतीश अग्रवाल कार्यालय सचिव आर एल सूर्यवंशी कोषाध्यक्ष पवन श्रीवास्तव सहित प्रांतीय पदाधिकारी समस्त क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय पदाधिकारी शामिल हुए।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post