काव्य :
//ग़ज़ल//
****
परिन्दों की खातिर परिन्दे बनो तुम|
नहीं उनके खातिर दरिन्दे बनो तुम|
चली जान जाए किसी की कहीं पर,
गले में लगे वो न फन्दे बनो तुम|
जहाँ की निग़ाहों में मक़सूद रहना,
रहो पाक लेकिन न गन्दे बनो तुम|
तुम्हारी ज़ुबाँ में रहे वज़्नदारी,
न ओछे कभी यूँ न मन्दे बनो तुम|
सियासत में रहकर सियासी न होना,
मगर आम जन के करिन्दे बनो तुम|
कभी वक्त जजमेंट का गर जो आए,
सही फ़ैसला दो न अंधे बनो तुम|
दिये पर जो देता लुटा जान अपनी,
करो इश्क़ ऐसे पतिंगे बनो तुम|
जो ईद-ओ-दिवाली हैं मिलकर मनाते,
गली गाँव के वो मुहल्ले बनो तुम|
यतीमों वतन के भी खातिर जियो तो,
न हरगिज़ कभी ध्रुव निठल्ले बनो तुम|
****
प्रदीप मणि तिवारी ध्रुव भोपाली भोपाल मध्यप्रदेश,02/11/2024
****
Tags:
काव्य

