ad

काव्य : ग़ज़ल - प्रदीप मणि तिवारी ध्रुव भोपाली भोपाल


 काव्य : 

//ग़ज़ल//

****

मुरीद वो थे मुरीद थे हम,मगर मुलाक़ात हो सकी ना|

जो बात करना भी चाहते थे,कभी मगर बात हो सकी ना|


उन्हें मुहब्बत में चाहते थे,मगर भी देना जो तोहफा वो, 

हुआ यही दे सके ना आखिर,बड़ी वो सौगात हो सकी ना|


उन्हें भी हम चाहते ख़ुशी दें,दुआएँ दिल से मिला करेंगी, 

न खुश कभी वो हुए,तो,आखिर दुआ की बरसात हो सकी ना|


कभी वो लम्हा था जब मिले थे,मगर नहीं वक्त ख़ास था कुछ, 

हुई नहीं इश्क़ की वो चर्चा,भी,बात इफरात हो सकी ना|


कभी मिले थे तो तय हुआ था,ख़याल इक दूजे का है रखना,

ये दिल भी खैरात में जो देंगे,मगर वो खैरात हो सकी ना|


ये सोच उस दरमियाँ थी अपनी,भले हो ज़िल्लत में साथ होंगे,

लुटा भी जां देंगे इश्क़ में हम,मगर वो औक़ात हो सकी ना|


अज़ीब सपने थे देखे हमने,करेंगे ज़न्नत की सैर भी ध्रुव,

वहीं बसेंगे भी जा के तो हम,मगर बड़ी बात हो सकी ना|

****

प्रदीप मणि तिवारी ध्रुव भोपाली भोपाल मध्यप्रदेश

****

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post