श्री गोवर्धन नाथजी हवेली में अन्नकूट का आयोजन रखा गया
सिवनी मालवा । श्री गोवर्धन नाथजी हवेली में आज अन्नकूट का आयोजन रखा गया वैष्णव विजय अग्रवाल ने बताया अन्नकूट के अवसर हवेली को फूलों एवं लाइटिंग से सजाया गया सुबह हवेली में ठाकुर जी के सामने गोबर से श्री गोवर्धन नाथ जी का स्वरुप बनाया गया हवेली के मुखिया जी महेंद्र व्यास ने गोवर्धन नाथ जी एवं शालिग्राम जी की पूजा अर्चना अभिषेक किया वैष्णवो ने गोवर्धन नाथ जी की परिक्रमा की हवेली में सायंकाल को ठाकुर जी के समक्ष छप्पन भोग लगाए गए वैष्णवो द्वारा भजन एवं कीर्तन किए गए मधुर भजनों पर वैष्णवो को नृत्य एवं थिरकते हुए देखा गया श्री गोवर्धन नाथ हवेली पूरी भक्ति में लीन हो गई अन्नकूट के अवसर पर मंदिर में फुलझड़ी अनार पटाखे चकरी चला कर आतिशबाजी की गई ठाकुर जी की महा आरती गाजे बाजे के साथ की गई तत्पश्चात प्रसादी वितरण किया गया इस अवसर पर विजय अग्रवाल विनीत राठी प्रदीप अग्रवाल गिरीश मोदी राधारमण खडलोया हरी खडलोया पी डी सारडा जगदीश राठी सचिन माहेश्वरी नंदकिशोर व्यास कल्पना अग्रवाल नीरू राठी वंदना अग्रवाल शोभा अग्रवाल लता अग्रवाल सुधा महेश्वरी स्वाति महेश्वरी ज्योति व्यास पुष्पा अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

