माहेश्वरी समाज द्वारा दीपावली मिलन कार्यक्रम का आयोजन रखा गया
इटारसी माहेश्वरी समाज द्वारा दीपावली मिलन समारोह होटल द पार्क में रखा गया कार्यक्रम में अखिलभारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा मध्यांचल के उपसभापति विजय राठी समाज अध्यक्ष रमेश चाँडक सचिव नीतेश राठी महिला संगठन की अध्यक्ष रेखा राठी सचिव रितु राठी ज़िला सभा की सहसचिव संध्या सारडा ने भगवान महेश की पूजा अर्चन किया ! दीप प्रज्वलन युवा दंपत्ति विवेक शुभ्रा चाँडक से जननी सम्मान हेतु कराया गया !
इस अवसर पर सीतादेवी गोपीराम खटोड कालीकट द्वारा लिखित किताब - म्हारी संस्कृति पूजन विधान परम्परा का विमोचन किया गया !
इस किताब में समाज के रीति रिवाज के महत्व को लघुकथाओं के माध्यम से आज की युवा पीढ़ी को समझाने का प्रयास किया गया है ! उपसभापति विजय राठी ने इस अवसर पर अपने ऊदबोधन में माहेश्वरी समाज की घटती संख्या पर चिंतन करने का आह्वान करते हुए तीसरी संतान को जन्म देने वाली माँ का सम्मान कर ५१०००/- की राशि नगद देने की बात कही ! महासभा द्वारा चलाई जा रही ५ फ्लैगशिप योजना जिनमे जीनियस जनरेशन नेक्स्ट , मिशन आईएएस १००, एबीएमएम इनोवेट , चेतना लहर , कार्यकर्ता प्रशिक्षण , प्रोफेशनल सेल , महेश आवास योजना , श्रीकृष्णदास जाजू स्मारक ट्रस्ट से निराश्रित विधवा बहनों को दी जा रही आर्थिक सहायता आदि विषयों की जानकारी विस्तार से दी ! कार्यक्रम का संचालन शुभ्रा चाँडक द्वारा किया गया ! इस अवसर पर समाज अध्यक्ष रमेश चाँडक महिला अध्यक्ष रेखा राठी एवं अधिवक्ता रामकिशन बंग ने भी अपने विचार रखे और दीपावली की शुभकामनाये दी !

