ad

विधायक डॉक्टर श्री शर्मा की उपस्थित में रोगी कल्याण समिति की बैठक हुई,दुकानों की राशि जमा नही करने वाले दुकानदारों का मुख्य मुद्दा रहा


 

विधायक डॉक्टर श्री शर्मा की उपस्थित में रोगी कल्याण समिति की बैठक हुई,दुकानों की राशि जमा नही करने वाले दुकानदारों का मुख्य मुद्दा रहा

इटारसी-स्थानीय डॉक्टर श्याम प्रसाद मुखर्जी अस्पताल में आज रोगी कल्याण समिति की बैठक का आयोजन हुआ।बैठक विधायक डॉक्टर सीतासरन शर्मा की उपस्थित में हुई।इस अवसर पर जिला चिकित्सा अधिकारी दिनेश देहलवाल,नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चोरे, तहसीलदार सुनीता साहनी,रोगी कल्याण समिति के भरत वर्मा,भाजपा नेता जयकिशोर चौधरी,महिला भाजपा अध्यक्ष वविता चौहान एवं अस्पताल अधीक्षक डॉक्टर आर.के.चौधरी भी मौजूद रहे।बैठक में सबसे महत्वपूर्ण मुद्दा था कि रोगी कल्याण समिति से निर्माण की कई दुकानों का किराया दुकानदारों द्वारा लंबे समय से जमा नही किया गया।दुकानदारों के ऊपर 50 हजार रुपये से ज्यादा का किराया शेष बचा है।जिसको लेकर विधायक डॉक्टर श्री शर्मा ने कहा कि दुकानदारों से किराया जमा कराया जाये, एक सप्ताह के भीतर जमा करने का नोटिस दिया जाये, इसके बाद भी किराया जमा नही होता है तो ऐसे दुकानदारों की दुकानों को सील किया जाये।इसके अलावा अस्पताल की सड़क खराब हो गई है।जिसपर डामरीकरण होना है।इस विषय नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चोरे ने कहा कि जल्द ही सड़क पर डामरीकरण कराया जायेगा।इसके अलावा अस्पताल परिसर में नये दो कमरे बने है।उनक्त लोकार्पण होना है उसको लेकर भी चर्चा हुई।इसके साथ ही रोगी कल्याण समिति द्वारा रखे गये कर्मचारियो के वेतन बढ़ाने पर भी चर्चा हुई।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post