काव्य :
//ग़ज़ल//
****
कोई बावस्ता रहा ये तो महज़ इक फ़लसफ़ा है|
आजकल देखा गया,वरना हर इक आदम ख़ुदा है|
फितरतों से आदमी रहता कहाँ आदम मगर वो,
आदमी का आदमी होना महज़ इक हादसा है|
आखिरी यूँ देखता भी कौन है ख़ुद का गिरेबाँ,
अब यकीं को तोड़ने का भी चलन हर इक दफा है|
ये ज़मीं गमला नदी पर्वत शज़र ले कर चले वो,
बात हैरत की है,उसके वास्ते ये आम सा है
गैर जो भी उनसे कैसी दोस्ती क्या दुश्मनी हो,
किन्तु अपने तोड़ देते ये तो जाती मामला है|
जो सियासी आदमी है उससे तो क्या पूछना भी,
चार उंगली घी सनी उसको मिला बेहतर सिला है|
वो तो अंदरखाने इक हैं पर हमारे वास्ते ही,
ये दिखाया जा रहा उनमें बड़ा सा फ़ासला है|
माल ज़र का हो गया आखिर ग़ुमां वो बन ख़ुदा "ध्रुव",
दूसरों की ज़ीस्त का करता दिखा वो फ़ैसला है|
****
प्रदीप मणि तिवारी/ध्रुव भोपाली भोपाल मध्यप्रदेश,21/11/2024
****
Tags:
काव्य

