ad

हेमंत स्मृति कविता सम्मान 2024 अरुणाभ सौरभ को


 

हेमंत स्मृति कविता सम्मान 2024 अरुणाभ सौरभ को

भोपाल । एक प्रेस विज्ञप्ति में पुरस्कार की घोषणा करते हुए संस्था की संस्थापक अध्यक्ष संतोष श्रीवास्तव ने कहा

हेमंत फाउंडेशन (पंजीकृत) द्वारा आयोजित वर्ष 2024 का हेमंत स्मृति कविता सम्मान संभावनाशील युवा कवि अरुणाभ सौरभ को उनके कविता संग्रह" मेरी दुनिया के ईश्वर" के लिए दिया जाना तय हुआ है। पुरस्कार  फरवरी 2025 को भोपाल में आयोजित समारोह में प्रदान किया जाएगा। 

पुरस्कार की संयोजक, संस्था की संस्थापक सचिव डॉ. प्रमिला वर्मा ने बताया-"

 संग्रह की कविताएं मन को उद्वेलित करती हैं ,और उनकी संवेदना हर दृष्टि से निथर कर भाषा में विन्यस्त होती जाती हैं, और प्रत्येक कविता अपने अर्थों में एक नया संसार रचित करती  हैं। कवि का स्वीकार्य ईश्वर के प्रति

मेरी एक दुनिया है 

जहाँ ईश्वर की उपस्थिति चहुँओर बताई गई है

मेरी दुनिया को सँवारने - निखारने की जवाबदेही 

मनुष्य की नहीं ईश्वर की है

कई ईश्वर उभरकर आ रहे रोज-रोज

इस कविता में मैं हूँ 

मेरी दुनिया है और मेरा ईश्वर बहुवचन में...

कवि के उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं।

   हेमंत फाउंडेशन पिछले 23 वर्षों से साहित्य में अपनी पारदर्शिता को लेकर अलग पहचान बनाए हुए है।

   23 वां 'हेमंत स्मृति कविता सम्मान' अरुणाभ सौरभ  को प्रदान करते हुए संस्था गर्व का अनुभव करती है ।एवं अरुणाभ जी को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना करती है।

पुरस्कार के सम्माननीय निर्णायक हैं डॉक्टर संजीव कुमार दिल्ली,राजेंद्र गट्टानी भोपाल एवं नीलिमा रंजन भोपाल

पुरस्कार स्वरूप पुरस्कार राशि एवं स्मृति चिन्ह समारोह पूर्वक प्रदान किया जाएगा

प्रस्तुति

संतोष श्रीवास्तव

संस्थापक /अध्यक्ष

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post