सनाढ्य ब्राह्मण सभा की मासिक बैठक संपन्न
इटारसी । सनाढ्य ब्राह्मण सभा इटारसी की मासिक बैठक श्री शंकर मंदिर इंगल चाल के सत्संग सभागार में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता पं जे पी शर्मा ने की ।
इतनी शक्ति हमें देना दाता के प्रेरक गीत से बैठक आरंभ हुई ।
बैठक के आरंभ में माह में जन्म दिवस वाले सदस्यों पं प्रशांत चौबे एवं पं राम गोपाल शर्मा को जन्म दिवस की बधाई देकर उनके स्वस्थमय जीवन की कामना की गई।
मंच अध्यक्ष राजकुमार दुबे ने पिछले माह की बैठक का विवरण पढ़कर सुनाया।
29 दिसंबर को आयोजित होने वाले प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा कर क्रियान्वयन के निर्णय लिए गए।
बैठक को गोविंद प्रसाद दीक्षित शिवनारायण बुधौलिया महादेव प्रसाद शर्मा ने संबोधित किया।
बैठक का संचालन अध्यक्ष राजकुमार दुबे एवं आभार प्रदर्शन सचिव पं घनश्याम शर्मा ने किया।
बैठक में चंद्रकांत शर्मा कमलेश शर्मा पुरुषोत्तम शर्मा मुकेश पाराशर आशुतोष दुबे विनय मिश्रा विनोद शर्मा आदि की उपस्थिति रही

