ad

केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने दिया श्रीमती कमला इंदौरिया की स्मृति में छात्रा मेहर को स्वर्ण पदक


 

केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने दिया श्रीमती कमला इंदौरिया की स्मृति में छात्रा मेहर को स्वर्ण पदक

_शिवपुरी। शिवपुरी मेडिकल कॉलेज की एमबीबीएस प्रथम बैच की पासआउट छात्रा सुश्री मेहर को एमबीबीएस की परीक्षा में यूनिवर्सिटी टॉप करने तथा छात्राओं में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने के उपलक्ष्य पर उन्हें श्रीमती कमला देवी मेमोरियल गोल्ड मेडल केन्द्रीय मंत्री एवं क्षेत्र के लाडले सांसद श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया के करकमलों से कल श्रीमंत राजमाता विजया राजे सिंधिया चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल  के सभागार में प्रदान किया गया।_

_इस अवसर पर ज़िले के प्रभारी मंत्री प्रदुम्न सिंह तोमर,विधायक देवेंद्र जैन, ज़िप अध्यक्ष श्रीमती नेहा यादव, कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी,पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़, नपाध्यक्ष गायत्री शर्मा, गोल्ड मेडल प्रदाता उनके पुत्र  एवं तथागत फाउंडेशन के अध्यक्ष आलोक एम इंदौरिया, पौत्र नमन एस इंदौरिया एडवोकेट ग्वालियर हाईकोर्ट, उधोगपति अर्जुन लाल दीवान कत्था मील,डीन डॉ परमहंस मंच पर उपस्थित थे।_

_बताते चलें कि स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी इंदौरिया शिक्षाविद के साथ साथ एक उत्कृष्ट एवं बेहद ईमानदार शिक्षा अधिकारी भी रहीं हैं और उन्होंने अपने गर्ल्स स्कूल शिवपुरी के लंबे प्राचार्य कार्यकाल के दौरान शिवपुरी के गर्ल्स स्कूल को उस काल खण्ड में एक नयी ऊंचाई प्रदान की थी।_

_इसके साथ साथ उपसंचालक शिक्षा के पद पर रहते हुए उनकी बेमिसाल ईमानदारी और कड़ा प्रशासन आज भी याद किया जाता है। वे बीएड कॉलेज ग्वालियर की प्राचार्या के साथ ग्वालियर की डिप्टी डीएसई भी रहीं और पदमा विधालय में अध्यापन का कार्य किया। उनकी स्मृति को चिरस्थाई बनाने के लिए उनके पुत्र तथागत फाउंडेशन के अध्यक्ष आलोक एम इंदौरिया एवं पौत्र नमन इंदौरिया एडवोकेट ग्वालियर हाईकोर्ट ने मेडिकल कॉलेज शिवपुरी को गोल्ड मेडल उपलब्ध कराया जों हर साल मेडिकल कॉलेज की उस छात्रा को प्रदान किया जाएगा जो छात्रा वर्ग में एमबीबीएस फायनल इयर की परीक्षा में सर्वाधिक अंक हासिल करेगी।_

_इसी क्रम में शनिवार को यह गोल्ड मेडल छात्रा अजहर मेहर को दिया गया, शिवपुरी के लिए गौरव की बात यह है कि शिवपुरी मेडिकल कॉलेज की इस छात्रा ने जहां छात्रा वर्ग में सर्वाधिक अंक प्राप्त किए वहीं यूनिवर्सिटी टॉप की है।_

_केन्द्रीय मंत्री श्रीमंत सिंधिया ने इस पुनित कार्य के लिए गोल्ड मेडल प्रदाता आलोक एम इंदौरिया परिवार को साधुवाद भी दिया और भूरि भूरि प्रशंसा की। वहीं तथागत फाउंडेशन के अध्यक्ष आलोक एम इंदौरिया ने श्रीमंत सिंधिया के प्रति ह्रदय की गहराईयों से कृतज्ञापित की। और मेडिकल कॉलेज,चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया है।_

प्रेषक 

       मुकेश तिवारी 

वरिष्ठ पत्रकार ग्वालियर

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post