ad

तानसेन शताब्दी समारोह के प्रचार-प्रसार पर पानी की तरह पैसा बहाया, लेकिन संगीत सभाओं से श्रोता नदारद


  तानसेन शताब्दी समारोह के प्रचार-प्रसार पर पानी की तरह पैसा बहाया, लेकिन संगीत सभाओं से श्रोता नदारद 

         ग्वालियर --मध्यप्रदेश सरकार के संस्कृति महकमे द्वारा सुर सम्राट तानसेन के शताब्दी समारोह के प्रचार-प्रसार पर पानी की तरह पैसा बहाए जाने के बाबजूद शनिवार को आयोजित सभाओं में मुश्किल से एक दर्जन श्रोता ही दिखाई दिए,दिलचस्प बात है कि मुख्य समारोह का 15दिसम्बर को मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा विधिवत उद्घाटन से पूर्व इस तरह की संगीत सभाओं का आयोजन शास्त्रीय संगीत में दिलचस्पी रखने वाले लोगों को मुख्य समारोह में आमंत्रित करने के मकसद से किया गया था.जानकार सूत्रों के मुताबिक तानसेन शताब्दी समारोह से पूर्व कलाकारों के नाम में रद्दोबदल और स्थान में फेर बदल से संगीत रसिकों के दिग्भ्रमित हो जाने वजह से संगीत सभाओं में श्रोताओं की संख्या नगण्य रही,

  मुरार के द्वारिकाधीश मंदिर में प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु द्वारिकाधीश के दर्शन करने आते हैं लेकिन तानसेन समारोह के अंतर्गत यह आयोजित श्रुति अधिकारी के वादन को सुनने सिर्फ एक दर्जन श्रोता ही यहां पहुंचे, श्रोताओं की नग्णय संख्या को देखकर श्रुति अधिकारी भी भौंचक्की रह गई, कमोबेश इसी तरह की स्थिति गंगादास की शाला में आयोजित तानसेन समारोह से पूर्व की एक अन्य संगीत सभा की रही इस संगीत सभा में एक दर्जन से भी कम श्रोता की मौजूदगी में बेमन से क्लेरोनेट बजाया ऐसे ही हालात शहर के प्रमुख मार्ग पर स्थित कला वीथिका में अवधेश व अनुमोल द्विवेदी की सभा का रहा उन्होंने महज 7श्रोताओं की उपस्थिति में पखावज का वादन किया,

: प्रेषक 

       मुकेश तिवारी 

वरिष्ठ पत्रकार ग्वालियर

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post