ad

मंच की निर्धन मेधावी छात्र सहायता निधि छात्रवृत्ति से 28 छात्र छात्राएं लाभान्वित हुए



मंच  की निर्धन मेधावी छात्र सहायता निधि छात्रवृत्ति से 28 छात्र छात्राएं लाभान्वित हुए

इटारसी । श्री चतुर्भुज काब्जा छात्रवृत्ति समिति वरिष्ठ नागरिक मंच के तत्वाधान में निर्धन मेधावी छात्र सहायता निधि छात्रवृत्ति वितरण का कार्यक्रम गोठी धर्मशाला में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मंच अध्यक्ष डॉ विनोद कुमार सीरीया की रही। स्मृति शेष चतुर्भुज काब्जा जी के तेल चित्र पर माल्यार्पण एवं सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम आरंभ हुआ। 

स्वागत उद्बोधन में डॉक्टर ज्ञानेंद्र नाथ पांडे ने कहां की सन् 2012 में काब्जा जी के एक लाख रुपए के दान राशि से मिलने वाले ब्याज राशि सहयोग से छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम आरंभ किया गया था। बाद में मंच के कुछ सदस्यों ने भी भारी भरकम राशि छात्रवृत्ति कोष में जमा की जिसके ब्याज से प्रतिवर्ष 30 मेधावी छात्र/छात्राओं को  छात्रवृत्ति प्रदान  करने का लक्ष्य रखा गया है। प्रत्येक छात्र को1000 की राशि छात्रवृत्ति के रूप में नगद प्रदान प्रदान की जाती है।विगत 14 वर्षों में सैकड़ों छात्र छात्राएं छात्रवृत्ति से लाभान्वित हो चुके हैं। 

कार्यक्रम को अध्यक्ष डॉ विनोद सिरीया एवं पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी सुश्री चन्द्रप्रभा ठाकुर ने भी संबोधित किया।

छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम में संदीपिनी हायर सेकेंडरी स्कूल पीपल मौहल्ला के 10 छात्र /छात्राएं कन्या हायर सेकेंडरी पुरानी इटारसी की 10 छात्राएं, पीएम श्री कन्या हायर सेकंडरी सूरजगंज की8 छात्राएं  कुल 28छात्र/ छात्राओं को 28000 रूपये की छात्रवृत्ति राशि मंच सदस्यों के कर कमलों से वितरित की गई। मंच के द्वारा प्रत्येक लाभान्वित हो ने वाले बच्चे को बिस्कुट पैकेट एवं फल भी वितरित किए गए।

कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता राजकुमार दुबे ने किया एवं आभार सचिव विजय मंडलोई ने जताया ‌।

कार्यक्रम में  डा विनोद सीरिया, विजय मंडलोई,अशोक सक्सेना, चन्द्रप्रभा ठाकुर, अशोक सक्सेना,डॉ ज्ञानेंद्र पांडे, राजकुमार दुबे ,टी आर चौलकर, सुशील शर्मा, घनश्याम दास मित्तल ,सुरेश रघुवंशी, डॉ के एस उप्पल किया डॉ के सी साहू,के के गुप्ता ,अरुण मेहतो ,अरुण महालहा, रामकिशोर चौरे ,डॉ के सी साहू की उपस्थिति रही।संदीपिनी शाला के शिक्षक देवेंद्र कुमार पटेल का सराहनीय योगदान रहा।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post