ad

21 से 29 तक दुबई में आयोजित होगा अमृतवाणी वर्षा एवं माताओं का सम्मान


 

21 से 29 तक दुबई में आयोजित होगा खंडवा स्वामी शांति प्रकाश आश्रम प्रमुख सखी साई रमेश प्रकाश जी महाराज के मुखारविंद से अमृतवाणी वर्षा एवं माताओं का सम्मान

29 को पूर्णाहुति पर दुबई में 14 मंजिली क्रुज जहाज पर होगा आयोजन का पल्लव एवं भंडारा

खंडवा। सिंधी कॉलोनी स्थित आस्था केंद्र स्वामी शांति प्रकाश आश्रम प्रमुख सखी साई स्वामी रमेश प्रकाश जी महाराज के मुखारविंद से दुबई में 21 से 29 नवम्बर तक स्वामी शांति प्रकाश साहिब जी के चालीहा महोत्सव के दौरान नौ दिवसीय अमृतवाणी वर्षा होगी। यह जानकारी देते हुए आश्रम प्रवक्ता निर्मल मंगवानी ने बताया कि स्वामी रमेश प्रकाश जी महाराज 20 नवम्बर शाम 5 बजे मुंबई से एयर इंडिया विमान द्वारा दुबई के लिए प्रस्थान करेंगे। जहां उपस्थित भारतीय श्रद्धालुओं द्वारा स्वामी जी का भव्य रूप से आत्मिक स्वागत किया जाएगा। यहां स्वामी जी द्वारा 21 से 29 नवम्बर तक सिंधी सेरीमनी हाल में उपस्थित श्रद्धालुओं पर सत्संग प्रवचनओं के दौरान अमृतवाणी वर्षा की जाकर उन्हें अपने हृदय में अपनी जन्म भूमि  एवं अपने राष्ट्र के प्रति राष्ट्र प्रेम रखने की प्रेरणा दी जायेगी। वही आयोजन के दौरान 23 नवम्बर को सम्मान समारोह के दौरान दुबई में बसे सिंधी परिवारों की माताओं का शाल श्रीफल एवं प्रमाण पत्र सौपकर सम्मान किया जायेगा। आयोजन की पूर्णाहुति पर 29 नवम्बर को दुबई में 14 मंजिली क्रुज जहाज पर पल्लव एवं भंडारा आयोजित होगा। स्वामी जी 30 नवम्बर को रात्रि 11:40 बजे एयर इंडिया विमान द्वारा मुंबई अपने वतन के लिए रवाना होंगे।जहां बड़ी संख्या में प्रेम प्रकाशी श्रद्धालुओं द्वारा स्वामी जी का भव्य स्वागत सत्कार किया जाएगा।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post