ad

कवि कला संगम व्दारा ज्योति चौरे, अमृतलाल चौरे एवं भागवत चौरे की स्मृति सम्मान‌ 24 नवंबर को होगा आयोजन


 कवि कला संगम व्दारा ज्योति चौरे, अमृतलाल चौरे एवं भागवत चौरे की स्मृति सम्मान‌ 24 नवंबर को होगा आयोजन

खंडवा। साहित्य सर्जनों के लिए साहित्य परिवार कवि कला संगम (ककस) व्दारा वर्ष 2025-26 के लिए ज्योति चौरे सम्मान, अमृतलाल चौरे सम्मान एवं आध्यात्मिक क्षेत्र में भागवत चौरे स्मृति सम्मान का भव्य गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन सोमवार 24 नवम्बर को होगा। यह जानकारी देते हुए ककस प्रवक्ता निर्मल मंगवानी ने बताया कि ककस परिवार के नवें वर्ष के इस मौके पर चयनित व्यक्तियों को अनेक साहित्यकारों एवं गणमान्यजनों की विशेष मौजूदगी में स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र भेटकर सम्मानित किया जायेगा। शीध्र ही चौरे सम्मान के लिए नामों का चयन संस्था सचिव नितेश चौरे एवं संस्थापक सुनील चौरे उपमन्यु की उपस्थिति में ककस चयन समिति व्दारा चयनित कर घोषणा की जायेगी।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post