ad

विशुद्धि पूर्वक सिद्धों की आराधना कर विश्व शांति महायज्ञ एवं हवन संपन्न



विशुद्धि पूर्वक सिद्धों की आराधना कर विश्व शांति महायज्ञ एवं हवन संपन्न

तालबेहट। बुंदेलखंड के प्रसिद्ध सिद्ध क्षेत्र पावागिरि की पावन धरा पर अष्टाह्निका महापर्व में आयोजित सिद्ध चक्र महामंडल विधान में पं. विनोद कुमार शास्त्री के नेतृत्व में चमत्कारी बाबा मूलनायक पारसनाथ स्वामी की अभिषेक शांतिधारा की गयी। आदीश जैन एन्ड पार्टी गढ़ाकोटा के मधुर संगीत में 1024 अर्घ समर्पित कर विधान का भव्य आयोजन किया गया। इस मौक़े पर विधानाचार्य अंशू भैया कोलारस ने कहा सिद्ध क्षेत्र पर अष्टाह्निका महापर्व में धार्मिक अनुष्ठानों का विशेष महत्त्व है, इस ऐतिहासिक पावन भूमि पर जिनबिम्ब स्थापना और मंदिर निर्माण कराने के संकल्प करना असीम पुण्य बंध का कारण बताया। अनामिका संजय जैन एवं मोनिका प्रवीण जैन राहुल ललितपुर ने तीस चौबीसी मंदिर निर्माण में एक-एक मूर्ति स्थापना कराने का सौभाग्य प्राप्त किया। क्षेत्र प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष विशाल जैन पवा ने बताया की गुरुवार को पूर्णाहूति के साथ विधान का समापन, विश्वशांति महायज्ञ एवं हवन के बाद विमानोत्सव का आयोजन किया जायेगा। कार्यक्रम में क्षेत्र प्रबंध समिति एवं मोदी सुरेंद्र कुमार, डॉ. मयंक, कमलेश जैन अहमदाबाद सहित निकटवर्ती समाज का सक्रिय सहयोग रहा। वहीं कसबे के पारसनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में सिद्ध चक्र महामंडल विधान के अंतिम दिन 1024 अर्घ समर्पित किये गए। बुधवार को सुबह पं. संतोष कुमार जैन शास्त्री अमृत के निर्देशन में अभिषेक शांतिधारा के बाद पूजन विधान एवं विश्वशांति महायज्ञ एवं हवन का आयोजन किया गया। रात्रि में मंगल आरती आयोजन किया गया। तत्पश्चात धर्म सभा को सम्बोधित करते हुए पं. संतोष कुमार शास्त्री ने कहा मानव जीवन को सफल बनाने के लिए एक बार सिद्ध चक्र महामंडल विधान अवश्य करें। इस मौके पर पं. विजयकृष्ण, चौधरी सुमत प्रकाश, डॉ. महेंद्र, प्रकाश परिधान, कमलेश सिर्सी, अभय कुमार, यशपाल मिठया, देवेंद्र जैन, आलोक चौधरी, अजय जैन, कपिल मोदी, प्रीतेश पवैया, सजल मोदी, रीतेश जैन, सुधीर चौधरी, अमन मोदी, रोहित बुखारिया, आकाश चौधरी, सौरभ जैन, आदेश मोदी, राहुल जैन, विशाल चौधरी, प्रिंस जैन, अभिषेक, मुकुल, अमित, अंकित, आशीष, अर्पित, मोंटी, सिटिल, हर्ष, सिद्धार्थ, आयुष सहित सकल दिगम्बर जैन समाज का सक्रिय सहयोग रहा। संचालन अनिल चौधरी एवं मंदिर समिति के अध्यक्ष अरुण मोदी ने सभी का आभार व्यक्त किया।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post