मुस्कान संस्था में सामाजिक सरोकारों से जुड़ा प्रेरक संगम हुआ
इटारसी। Had–Anhad संस्था, इंदौर की फैलोशिप कार्यक्रम के तहत जुड़े युवाओं का एक दल आज मुस्कान संस्था, इटारसी पहुंचा। इस दौरान युवाओं ने संस्था में संचालित विभिन्न सामाजिक गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की एवं संस्था में रह रहे बच्चों से आत्मीय संवाद स्थापित किया।
युवाओं ने बच्चों के साथ मिलकर गीत, नृत्य एवं मनोरंजक खेलों के माध्यम से दिन को यादगार बना दिया। संस्था के बच्चों ने भी अपने हुनर का प्रदर्शन करते हुए वातावरण को खुशियों से भर दिया।
इस अवसर पर संस्था के संचालक श्री मनीष ठाकुर ने बच्चों एवं उपस्थित युवाओं को संस्था की कार्यप्रणाली, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं जनसेवा के विभिन्न पहलुओं के बारे में अवगत कराया। उन्होंने युवाओं को प्रेरित किया कि वे आगे चलकर समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं।
कार्यक्रम के अंत में कोऑर्डिनेटर श्रीमती बंसीका टाक ने संस्था परिवार की ओर से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे संवाद एवं अनुभव युवा पीढ़ी को संवेदनशीलता और समाजसेवा की दिशा में प्रेरित करते हैं।
.jpg)
