ad

भक्तिमय माहौल में साईं बाबा की नई मूर्ति का प्रतिस्थापन; साईं मंदिर ग्राउंड में विकास कार्यों से संवरेंगे जनसुविधा के नए आयाम


 भक्तिमय माहौल में साईं बाबा की नई मूर्ति का प्रतिस्थापन; साईं मंदिर ग्राउंड में विकास कार्यों से संवरेंगे जनसुविधा के नए आयाम

इटारसी। सोमवार को न्यास कॉलोनी स्थित साईं मंदिर में भव्य शोभा यात्रा के साथ बाबा साईं की नई मूर्ति का विधिवत प्रतिस्थापन किया गया। पुरानी मूर्ति को श्रद्धा और आस्था से पूजने के बाद शोभायात्रा निकालकर साईं गार्डन के पास बने नव-निर्मित मंदिर में स्थापित किया गया। पूरा क्षेत्र भक्ति और भावनाओं से सराबोर रहा।

कार्यक्रम में विधायक डॉ. सीता शरण शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चोरे, वार्ड क्रमांक 13 की पार्षद अमृता मनीष ठाकुर, सभापति राकेश यादव, जगदीश मालवी, ओमकार मालवीय, बेनीशंकर शर्मा, मुकेश गोयल सहित बड़ी संख्या में भक्तजन उपस्थित रहे। महिलाओं ने नम आँखों से अपने बाबा को विदाई दी और नए मंदिर में स्थापना के दौरान भावुक होकर आरती उतारी।

पार्षद अमृता मनीष ठाकुर ने बताया कि साईं मंदिर ग्राउंड में पार्क निर्माण कार्य तेज़ी से जारी है। क्षेत्रवासियों की जरूरतों के अनुरूप यहाँ और भी विकास कार्य प्रस्तावित हैं, जिससे यह परिसर श्रद्धा, मनोरंजन और जनसुविधाओं का आधुनिक केंद्र बनेगा।

साईं बाबा की मूर्ति प्रतिस्थापन और विकास कार्यों को लेकर क्षेत्र में सकारात्मक वातावरण बना हुआ है। भक्तों ने इसे आस्था, संस्कृति और विकास का सुंदर संगम बताया।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post