समर्थगुरु धारा खंडवा में सुप्रभात ध्यान, आत्मजागरण और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश
खंडवा। जीवन में शांति और संतुलन की खोज कर रहे साधकों के लिए समर्थगुरु धारा खंडवा में रविवार सुबह आयोजित सुप्रभात ध्यान कार्यक्रम एक प्रेरणादायी अनुभव साबित हुआ। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि ओशो भवन वृंदावन विहार कॉलोनी बडगाँव भिला रोड स्थित समर्थ गुरु धारा ध्यान सेवा केंद्र खंडवा में साधकों ने मौन श्वास-जागरूकता और भीतर की चेतना से जुड़ते हुए आत्मिक ऊर्जा का साक्षात्कार किया। साधना के दौरान समर्थगुरु सिद्धार्थ औलिया के संदेशों का स्मरण कराया गया, जिनमें उन्होंने कहा कि ध्यान केवल अभ्यास नहीं, बल्कि स्वयं से मिलने का मार्ग है; जितना भीतर उतरेंगे, उतना जीवन सुंदर होता जाएगा। इन शब्दों ने उपस्थित साधकों के मन में शांति, प्रेम और जागरूकता का भाव गहरा किया। कई प्रतिभागियों ने साझा किया कि सुप्रभात ध्यान ने उन्हें नई ऊर्जा, मानसिक स्पष्टता और पूरे दिन की सकारात्मकता प्रदान की।कार्यक्रम में लायंस क्लब इंटरनेशनल की डिस्ट्रिक्ट लियो चेयरपर्सन हर्षा शर्मा की विशेष उपस्थिति रही। उनके साथ रीता मां, प्रज्ञा मां, ज्योत्सना मां, निर्मल मंगवानी, अमित मिश्रा सहित अनेक साधक गण उपस्थित रहे। उपस्थित साधकों ने इस सामूहिक साधना को मन के बोझों से मुक्त करनेवाली वाला अनुभव बताया।
कार्यक्रम का संचालन आनंद देव ने किया, जबकि संयोजन जिला संयोजक स्वामी तथागत प्रवीण शर्मा द्वारा किया गया। साधना प्रक्रिया समर्थ गुरु धारा ध्यान सेवा केंद्र खंडवा में सीमा मां के मार्गदर्शन में आगे बढ़ाई गई, जिससे प्रतिभागियों को ध्यान के सूक्ष्म और गहन अनुभव प्राप्त हुए। सत्र के पश्चात आयोजित स्नेह-नाश्ते में साधकों ने आपसी संवाद के माध्यम से अपने विचार और अनुभूतियाँ साझा कीं। आयोजकों ने कहा कि नियमित ध्यान जीवन में शांति, प्रेम और आत्मजागरण का द्वार खोलता है।

