जिला कतिया समाज नर्मदापुरम की बैठक सफलता पूर्वक सम्पन्न
पिपरिया । रविवार को कतिया समाज की बैठक स्थान:-दि प्राइम लैण्ड हाॅटल बरदान लाॅन के सामने पिपरिया रोड नर्मदापुरम में संपूर्ण विधि विधान पूर्वक आयोजित कर श्री रामभरोसे सूर्यवंशीजी की अध्यक्षता में सफलता पूर्वक सम्पन्न हुई समाज संस्था पंजीयन क्रमांक 10277 के जिला अध्यक्ष श्री प्रदीप आम्रवंशीजी की समुचित ब्यवस्था में जिले से करीब 70 पदाधिकारियों/सदस्यों को ब्हाटस्ऐप एवं ब्यक्तिगत कर्णवार्ता से बुलावा सूचना से अवगत कराया गया था जिसमें 45 सदस्यों ने अपनी गरिमामयी भागीदारी देकर कार्यक्रम को सानंद सफल बनाया ।
कार्यक्रम की बिस्तृत जानकारी इस तरह से है- सर्व प्रथम मां सरस्वती/गणेश जी एवं संत शिरोमणि भूराभगत के चित्र पर दूब कुमकुम अक्षत्र पुष्पों से श्रद्धापूर्वक उपस्थित जन समूह ने पूजार्चन कर संत भूराभगत की आरती से हाॅटल के हाल को तालियों एवं जयघोष की स्वरलहरियों से गुंजायमान कर दिया मंच संचालन श्री जगदीश आरसे जी सफलता पूर्वक सम्पन्न किया गया।
कार्यक्रम में बिन्दुवार चर्चा पूर्व प्रस्तावित अनुसार निम्न अनुसार कार्यावाही संपादित हुई
बनखेड़ी,उप समीति चुनाव जिसके लिए बनखेड़ी से पधारे बरिष्ठ जन में सपरिवार श्री लखन लाल भैया महलगमैया साथ श्री छोटेलाल सोनवंशी सिंगपुर (बनखेडी) उप समीति बनखेड़ी के चुनाव शीघ्र कराने पर अपनी अहम भूमिका से उप समीति के चुनाव शीघ्र संपन्न कराये जाने हेतु निर्णय लिया गया।
जिसकी बैठक शीघ्र बुलाई जाना है जिसमे बिस्तृत बिचार कर उप समीति बनखेडी के चुनाव कराए जाना सुनिश्चित हुआ है।
,इसी कड़ी में उप समीति माखन नगर [ बाबई] के चुनाव शीघ्र कराने के लिए यथा स्थान से पधारे बरिष्ठ स्वजनों में श्री हरीसींग पठारिया [ग्राम महेन्द्रवाडी] ,श्रीभगवान दास नागवंशी एवं अशोक उर्फ भूरा भैया पठारिया ग्राम जावली ने बताया है कि अभी भबिष्य में जन समूह की शीघ्र बैठक बाबई में होने जा रही है जिस पर सहमति बनाते हुए जिला समीति को सूचित कर दिया जावेगा। उप समीति सोहागपुर से पधारे श्री परमसुख पठारिया मार्गदर्शक, श्री राजेश पठारिया बरिष्ठ संगठन मंत्री की सहमति से श्री निक्की भैया सूर्यवंशी उपाध्यक्ष जिला समिति नर्मदापुरम ने सभी के बीच साक्ष्य के रूप में अवगत कराया है कि चुनाव प्रक्रिया हेतु 75 सदस्यों को बनाया जाना था, जिनमें आज दिनांक तक 30 सदस्य बना लिए जाकर बांछित सदस्य बनाए जाना है जिससे शीघ्र चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न होगी।
अगले क्रम में माॅ नर्मदा सेवा समीति पिपरिया के बरिष्ट मार्गदर्शकों एवं जिले के अन्य दानदाताओं व्दारा सीताराम घाट सांडिया में जो जमीन क्रय की गई है,जिसमें बांछित मार्ग की सुविधानुसार ब्यवस्था हेतु भूमि क्रय किया जाना है जिसमे संलग्न एक बरिष्ठ सदस्य (परमादरणीय श्री ऊदलदादा)जो कि पिछले बर्ष परलोकवासी हो जाने से कार्य में शिथिलता बनी हुई है। जिसके लिए उप समीति पिपरिया से पधारे अध्यक्ष श्री कमल नागरे,श्री तेजराम आरसे जिला सहसचिव एवं बरिष्ट मार्गदर्शक श्री ब्रजकिशोर पठारिया,जिला पंचायत सदस्य की गरिमामय उपस्थित से श्री अमित जावरे सचिव उप समीति पिपरिया ने बिस्तृत प्रकाश डालते हुए कहा है कि लंबित पड़े कार्य को गति देना होगा, इस बावत सर्व सहमति से श्री ब्रजकिशोर पठारिया को कार्य कारी अध्यक्ष मां नर्मदा सेवा समिति का काम सौपा जाए साथ ही आप सहयोग राशि लेने बावत आज से ही रसीद देकर राशि प्राप्त करने हेतु अधिकृत किये गये।
इस कार्य में श्री पूरनलाल नागवंशी का स्वच्छ मन से सहयोग रहा साथ ही उन्होंने अत्यन्त प्रसन्नता जाहिर की ।
महिला वर्ग से नारीशक्ति को उप समीति और जिला समीति में 10% स्थान महिला वर्ग को मिलना चाहिए, जिसके लिए केसला सुखतवा से पधारी श्री मति राधा पवार जनपद पंचायत सदस्य केसला ने अथक जोर दिया। इसकी अगली कड़ी में श्रीमति रानी आम्रवंशी [शिक्षिका] जिला नर्मदापुरम की कर्मठ जुझारू मार्गदर्शिका ने महिला एवं युवा संगठन बनाने पर अपने बिचार रखे जिन पर भी अम्ल किया जाना सुनिश्चित किया गया।
बिशेष बिन्दु जिसमें प्रतिभा सम्मान समारोह जिला स्तरीय *जिला स्थान* में ही होना चाहिए ,कक्षा दस एवं बारह के इस बर्ष 2025-26 में जिन छात्र/छात्राओं ने 80% या इससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं ,की सूची शीघ्र बनाई जाना है। जिसमे सी बी एस सी/ हाईस्कूल, हायर सेकंडरी पाठ्यक्रम में नर्मदापुरम जिले के ही छात्र छात्राओं को स्थान मिलेगा के लिए एवं अन्य दक्षता को भी प्राथमिकता दिया जाकर यह काम अध्यक्ष के स्व विवेक पर छोड़ा गया है।
श्री मुकुल कांत सोनिया अध्यक्ष उप समीति नर्मदापुरम ने कहा कि इस कार्यक्रम को आगामी माह में सम्पन्न किया जाने हेतु सभी उपसमितियों से आर्थिक सहयोग लेना जरूरी है, जिस पर केसला उप समीति अध्यक्ष श्री खण्डेलवार जी ने रूपये 21000/अंकन इक्कीस हजार मात्र देने की घोषणा पर सभी ने करतल ध्वनि से उनका स्वागत किया।
कार्यक्रम के आखिरी क्षणों में संत शिरोमणि भूराभगत के छायाचित्र सहित श्री के एल ब्रम्हवंशी जी व्दारा स्वयम् रचित भूराभगत जी की आरती का सभी उपस्थित जनों को बितरण किया गया।
अंत में जिला उपाध्यक्ष श्री नारायण पठारिया ने सभी उपस्थित सामाजिक जनों का आभार जताते हुए राष्ट्र गान कर कार्य क्रम का समापन किया गया।
के पी सायलवार मीडिया प्रभारी जिला कतिया समाज संगठन नर्मदा पुरम मध्यप्रदेश 10277
.jpg)
