ad

मिशन शक्ति के साथ अन्नप्राशन कार्यक्रम संपन्न, किशोरियों ने जाना बैंकिंग का संसार, नन्हे बच्चों को मिला पौष्टिक आहार का संदेश



मिशन शक्ति के साथ अन्नप्राशन कार्यक्रम संपन्न, किशोरियों ने जाना बैंकिंग का संसार, नन्हे बच्चों को मिला पौष्टिक आहार का संदेश

हरदा/केसला। महिला एवं बाल विकास विभाग की परियोजना केसला के सेक्टर पथरोटा अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र तवा नगर में मंगलवार को मिशन शक्ति एवं बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान एक ओर जहां 11 से 16 वर्ष आयु वर्ग की किशोरी बालिकाओं को पंजाब नेशनल बैंक, तवा नगर का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया, वहीं दो नन्हे बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी संपन्न कराया गया।

अन्नप्राशन कार्यक्रम में सेक्टर पर्यवेक्षक चेतना ढिवरे ने दो बच्चों को पहली बार अर्धठोस आहार ग्रहण कराया तथा अभिभावकों को छह माह के बाद बच्चों को पौष्टिक एवं संतुलित अर्धठोस आहार देने की सलाह दी। उन्होंने बच्चों की स्वच्छता, समय पर भोजन, नियमित टीकाकरण एवं पोषण संबंधी सावधानियों के बारे में भी विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि बच्चों के समुचित विकास के लिए संतुलित आहार और समय पर टीकाकरण बेहद आवश्यक है।

इसके बाद किशोरी बालिकाओं को पंजाब नेशनल बैंक, तवा नगर का भ्रमण कराया गया। बैंक के शाखा प्रबंधक अंकित जैन ने बालिकाओं को बचत खाता, फिक्स डिपॉजिट, सुकन्या समृद्धि योजना, शिक्षा ऋण, डिजिटल बैंकिंग, आधार सीडिंग, ई-केवाईसी एवं एनपीसीआई जैसी महत्वपूर्ण बैंकिंग प्रक्रियाओं की जानकारी दी। बैंक अधिकारी अपूर्व राठौर ने बैंक की कार्यप्रणाली को सरल भाषा में समझाते हुए बालिकाओं के सवालों के जवाब दिए और उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में सभी बालिकाओं को बैंक की ओर से चॉकलेट वितरित की गई।

इस अवसर पर शासकीय माध्यमिक कन्या शाला तवा नगर की प्राचार्य पार्वती सोनी, पूनम मैडम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नफीसा बानो, रितु, शकुंतला सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम को बाल पोषण, स्वास्थ्य जागरूकता और वित्तीय साक्षरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं प्रेरणादायक पहल बताया गया।
देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post