ad

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026' के सुचारू क्रियान्वयन हेतु शासकीय कन्या महाविद्यालय में समीक्षा बैठक आयोजित



मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026' के सुचारू क्रियान्वयन हेतु शासकीय कन्या महाविद्यालय में समीक्षा बैठक आयोजित

​उच्च शिक्षा की गुणवत्ता, छात्राओं की उपस्थिति एवं समयबद्ध जन-सेवाओं पर रहेगा विशेष ध्यान

इटारसी । मध्यप्रदेश शासन, उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशों के परिपालन में शासकीय कन्या महाविद्यालय, इटारसी में 'मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026' के प्रभावी, सुचारू एवं समयबद्ध क्रियान्वयन हेतु एक आवश्यक समीक्षा बैठक का आयोजन महाविद्यालय परिसर में किया गया। बैठक में संस्था के समस्त शैक्षणिक एवं कार्यालयीन कर्मचारियों की उपस्थिति रही।  
बैठक की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर. एस. मेहरा ने कहा, कि राज्य शासन द्वारा प्रारंभ किया गया यह अभियान उच्च शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, जवाबदेही और गुणवत्ता सुधार की दिशा में एक अत्यंत महत्वपूर्ण कदम है। महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं की शैक्षणिक प्रगति, उपस्थिति तथा सी.एम. हेल्पलाइन व लोक सेवा गारंटी अधिनियम के अंतर्गत दर्ज मामलों का शत-प्रतिशत एवं समयसीमा में निराकरण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ  प्रभारी डॉ. हरप्रीत रंधावा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि अभियान के तहत प्रति शुक्रवार आयोजित होने वाले सम्भावित निरीक्षणों के दृष्टिगत महाविद्यालय की कक्षाओं में छात्राओं की नियमित उपस्थिति और पठन-पाठन की गुणवत्ता को और सुदृढ़ बनाया जाएगा। शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक संवर्ग के रिक्त व कार्यरत पदों का अद्यतन ब्योरा एवं अध्ययन स्तर की निरंतर मॉनिटरिंग की जाएगी। कार्यक्रम संचालक डॉ. शिरीष परसाई ने अभियान की रूपरेखा प्रस्तुत की और बताया कि यह अभियान 07 अगस्त 2026 से 08 जनवरी 2027 तक संचालित होगा। इसके अंतर्गत महाविद्यालय स्तर पर चिह्नित किसी भी समस्या का समाधान अधिकतम 05 दिवस के भीतर किया जाएगा, वहीं उच्च स्तर से संबंधित प्रकरणों को 02 दिवस की निर्धारित अवधि में सक्षम अधिकारियों को प्रेषित किया जाएगा। बैठक के विशेष चरण में खुले मंच का आयोजन किया गया, जिसके माध्यम से प्राचार्य ने महाविद्यालय की दैनिक शैक्षणिक, प्रशासनिक एवं अधोसंरचनात्मक व्यवस्थाओं पर समस्त शैक्षणिक संवर्ग एवं कार्यालयीन कर्मचारियों के साथ सीधा विचार-विमर्श किया। स्टाफ द्वारा ध्यान में लाई गई व्यावहारिक कठिनाइयों पर चर्चा करते हुए प्राचार्य ने समस्याओं के त्वरित एवं समयबद्ध निराकरण के स्पष्ट निर्देश दिए। ​बैठक के अंत में उपस्थित समस्त प्राध्यापकों, सहायक प्राध्यापकों, अतिथि विद्वानों एवं कर्मचारियों ने अभियान के सफल और समयबद्ध क्रियान्वयन हेतु प्रतिबद्धता व्यक्त की।
देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post