ad

डॉ के एम गांगुली योग पीठ संस्था का राज्य स्तरीय जीवन शैली सम्मान समारोह संपन्न



मंत्री सारंग व विधायक सबनानी ने किया नशा मुक्ति अभियान से जुड़ने का आह्वान

डॉ के एम गांगुली योग पीठ संस्था का राज्य स्तरीय जीवन शैली सम्मान समारोह संपन्न

भोपाल । डॉ के एम गांगुली योगपीठ संस्था द्वारा आयोजित आठवे राज्य स्तरीय जीवन शैली सम्मान समारोह आज कमला पार्क स्थित आचार्य नरेंद्र देव पुस्तकालय में संपन्न हुआ. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने अपने उद्बोधन में कहा कि जिस प्रकार देश नक्सलवाद से मुक्त हुआ है उसी प्रकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 विकसित भारत अभियान के तहत देश नशे से भी मुक्त होगा.! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आज से प्रारंभ किए गए नशा मुक्ति अभियान में योग की भी महत्वपूर्ण भूमिका होगी. आज के युवा योग करके नशे से मुक्त हो सकते हैं. सारंग ने कहा कि आज देश में संयुक्त परिवार की आवश्यकता देखी जा रही है. संयुक्त परिवार से संगठित होने की क्षमता विकसित होती है. विशेष अतिथि के रूप में दक्षिण पश्चिम विधायक भगवान दास सबनानी ने अपने उद्बोधन में कहा कि शरीर को स्वस्थ रखने के लिए सबसे अच्छा उपाय योग है. योग द्वारा नशे को दूर किया जा सकता है. प्रधानमंत्री के नशे से मुक्त अभियान में योग अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा. संस्था प्रमुख डॉ पवन गुरु इस अभियान से जुड़कर युवाओं को नई दिशा दे सकते हैं. कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग व विधायक भगवान दास सबनानी ने डॉ के एम गांगुली स्मृति सम्मान डॉक्टर प्रियनाथ अग्रवाल, रत्नेश गुरु स्मृति सम्मान पूर्व आईपीएस पवन जैन, डॉ सी बी  गुरु स्मृति सम्मान अपर संचालक जनसंपर्क जीएस वाधवा, जगदीश गुरु स्मृति सम्मान वरिष्ठ पत्रकार डॉ राजीव अग्निहोत्री, मनोरमा गुरु साहित्य स्मृति सम्मान श्रीराम महेश्वरी को दिया। इस अवसर पर वरिष्ठ योगाचार्य ममता गुरु सहित बड़ी संख्या में योग साधक मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अजय श्रीवास्तव नीलू  तथा आभार वरिष्ठ पत्रकार शशांक दुबे ने माना।
देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post