ad

त्रि-स्तरीय पंचायत उप-चुनाव: 29 सितंबर को वोटिंग , मतपत्र से पंच तो ईवीएम से चुने जायेंगे सरपंच, जनपद एवं जिला पंचायत सदस्‍य – सारिका घारू


त्रि-स्तरीय पंचायत उप-चुनाव: 29 सितंबर को वोटिंग , मतपत्र से पंच तो ईवीएम से चुने जायेंगे सरपंच, जनपद एवं जिला पंचायत सदस्‍य – सारिका घारू

नर्मदापुरम । मप्र राज्‍य निर्वाचन आयोग के कमिश्‍नर श्री मनोज कुमार श्रीवास्‍तव तथा सचिव श्री दिनेश श्रीवास्‍तव के मार्गदर्शन मे मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में बताया गया
कि आपका एक वोट आपके गांव के विकास की दिशा तय करता है,  चाहे पंच का चुनाव हो अथवा सरपंच, जनपद व जिला पंचायत सदस्य को चुना जाना हो । इसके लिये आपके जिले में हो रहे उपनिर्वाचन में 29 सितंबर को अपने मतदान केंद्र पर जरूर पहुंचें। जिम्मेदारी के साथ अपनी ग्रामीण सरकार चुनें और स्थानीय विकास में अपना बहुमूल्य योगदान दें। यह बात ब्रांड एम्‍बेसेडर सारिका घारू ने कही , वे मप्र राज्‍य निर्वाचन आयोग के कमिश्‍नर श्री मनोज कुमार श्रीवास्‍तव तथा सचिव श्री दिनेश श्रीवास्‍तव के मार्गदर्शन मे मतदाता जागरूकता कार्यक्रम कर रही हैं ।

सारिका ने बताया कि मध्‍यप्रदेश के 55 जिलों में पंच के लिये 4,090  सरपंच के लिये 110  जनपद सदस्य के लिये 28 एवं  जिला पंचायत सदस्य के 07 पदों के लिये उपनिर्वाचन होने जा रहा है । इसमें पंच पद के लिए मतदान मतपत्रों से होगा, जबकि सरपंच, जनपद सदस्य और जिला पंचायत सदस्य के पदों के लिए इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन का इस्तेमाल किया जाएगा। मतदान का समय सुबह 7:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक निर्धारित किया गया है।

सारिका ने बताया कि जिला पंचायत सदस्य के रिक्‍त 7 पदों में से सबसे अधिक 03 पद रायसेन जिले में हैं। इसके अलावा हरदा, देवास, खरगोन और झाबुआ जिले में एक-एक पद के लिए वोट डाले जाएंगे। पंचों के सबसे अधिक रिक्त पद राजगढ़ जिले में हैं, जहाँ 877 पदों पर चुनाव होना है। इसके बाद उज्जैन में 587, अशोकनगर में 375, भोपाल में 227,  खरगोन में 209 और हरदा जिले  में 176 पदों के लिए मतदान होगा ।

नर्मदापुरम में पंच के 3 तथा सरपंच के 4 पदों के लिये मतदान होगा ।

बैतूल में पंच पद के लिये 49 तथा सरपंच पद के 1 पद के लिये मतदान होगा ।

इस उपनिर्वाचन में नाम वापसी की अंतिम तिथि 18 सितंबर 2026 तय की गई है। इसी दिन यह स्पष्ट हो जाएगा कि किस स्थान पर उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए हैं और किन पदों के लिए वास्तविक मुकाबला होना है।
देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post