वरिष्ठ नागरिक मंच की बैठक में घोषणा,मुख स्वास्थ्य परीक्षण
30 सितंबर को जमानी ग्राम में
इटारसी । वरिष्ठ नागरिक मंच की मासिक बैठक का आयोजन गोठी धर्मशाला में किया गया।
बैठक की अध्यक्षता मंच अध्यक्ष सुशील शर्मा ने की।
मंच प्रवक्ता राजकुमार दुबे ने जानकारी देते हुए बताया कि मंच के पदाधिकारी अध्यक्ष एसके शर्मा सचिव सुरेश रघुवंशी, सीपी ठाकुर, अरुण मेहतो,एनपी चिमानिया उषा चिमानिया मंचासीन हुए।
बैठक के आरंभ में माह सितम्बर में जन्मदिवस वाले सदस्यों एनपी चिमानिया,सुरजीत बवेजा, सीपी ठाकुर, जीपी दीक्षित,टीआर चौलकर सुधीर गोठी,एस एस पटेल आदि का जन्म दिवस मनाकर उपहार सामग्री भेंट की गई।
डॉ ज्ञानेंद्र पांडे ने कहा आगामी माहों की बैठकों मंच का एक सदस्य हर माह किसी एक विषय पर अपना विचार रखेगा।
आगामी 30 सितंबर को मंच के तत्वाधान में ग्राम जमानी में मंच के सदस्य दंत चिकित्सक डॉ केसी साहू के सहयोग से मुख स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजन पर भी सहमति बनी।
ताराचंद देवानी ने जन्मदिन के गीत की प्रस्तुति दी।टीआर चौलकर एवं सुशील शर्मा ने कविता की प्रस्तुति दी।
आभार अध्यक्ष सुशील शर्मा ने माना।
बैठक में डॉ ज्ञानेंद्र पांडे, डॉ व्हीके सीरीया, डॉ के सी साहू,डॉ एके शुक्ला, सुधीर गोठी,सुरेंद्र तोमर शिवनारायण बुधौलिया, श्याम सुंदर पटेल ,जीपी दीक्षित ,अशोक सक्सेना, मोहन भाई पटेल, एम एम दीक्षित, सूरत सिंह सोलंकी , राजेंद्र दुबे, राजकुमार दुबे, घनश्याम दास मित्तल, एनआर अग्रवाल ,आशा अग्रवाल, कस्तूरी लाल बवेजा, सुरजीत बवेजा, ताराचंद देवानी, राम किशोर चौरे आदि की उपस्थिति रही।
Tags:
समाचार
