प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने किया 37 शिक्षकों का सम्मान समारोह
इटारसी। प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने साईं कृष्णा रिजॉर्ट में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में अपना उत्कृष्ट योगदान देने वाले 37 शिक्षकों को सम्मानित कर उनके समर्पण को सराहा गया।
कार्यक्रम की शुरुआत ज्ञान की देवी मां सरस्वती के विधिवत पूजन-अर्चन के साथ हुई। इसके पश्चात कुसुम मालपानी स्कूल की छात्राओं ने 'हे गिरी नंदनीÓ स्तोत्र का सुमधुर गायन प्रस्तुत कर पूरे वातावरण को भक्तिमय और ऊर्जामय बना दिया। मंचासीन अतिथियों नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे, नगर भाजपा मंडल अध्यक्ष राहुल चौरे और पुरानी इटारसी मंडल अध्यक्ष मयंक महतो का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने शिक्षकों के महत्व और शिक्षा के गिरते-उठते स्वरूप पर सारगर्भित विचार रखे। एसोसिएशन के अध्यक्ष नटवर पटेल ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि शिक्षक समाज का वह शिल्पकार है, जो बिना किसी स्वार्थ के राष्ट्र का भविष्य गढ़ता है। संस्था के संस्थापक एवं पत्रकार शिव भारद्वाज ने संगठन के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि निजी विद्यालय सीमित संसाधनों के बावजूद बच्चों को संस्कारवान और उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान करने का भगीरथ प्रयास कर रहे हैं, जिसका पूरा श्रेय हमारे मेहनती शिक्षकों को जाता है।
संरक्षक दीपक हरिनारायण अग्रवाल ने अपने संबोधन में गुरु की महिमा को सर्वोपरि बताते हुए कहा कि तकनीकी युग में भी एक शिक्षक के मार्गदर्शन का कोई विकल्प नहीं हो सकता। मुख्य अतिथि पंकज और राहुल चौरे ने भी संबोधित कर शिक्षकों की मेहनत को नमन करते हुए कहा कि समाज में शिक्षा और संस्कार का उजियारा फैलाने वाले शिक्षकों का सम्मान करना हमारे लिए गर्व का विषय है।
37 शिक्षकों का सम्मान और नए अवार्ड की शुरुआत
समारोह का मुख्य आकर्षण 37 चयनित शिक्षकों का सम्मान रहा, जिन्हें शॉल, श्रीफल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस वर्ष से संगठन ने एक बेहद सराहनीय पहल करते हुए 'श्री राधाकृष्णन अवार्ड' की शुरुआत की है। यह नया अवार्ड संगठन के पूर्व सहसचिव स्वर्गीय मनोज पटेल की पावन स्मृति में प्रारंभ किया, जो उपस्थित जनों के लिए एक भावुक क्षण रहा।
संचालन प्रवक्ता मंजू ठाकुर और अनुषा शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम की सफलता पर सचिव प्रदीप जैन चिंटू ने सभी अतिथियों, सम्मानित शिक्षकों और आयोजन समिति का आभार व्यक्त किया। आयोजन को सफल बनाने में प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन की पूरी कार्यकारिणी और सदस्यों का विशेष योगदान रहा। इनमें मुख्य रूप से कोषाध्यक्ष सुश्री सरोज चौहान, उपाध्यक्ष नीलेश जैन, श्रीमती आरती जायसवाल, रितेश शर्मा, लोकेन्द्र साहू और सह सचिव घनश्याम शर्मा की सक्रिय भूमिका रही। मार्गदर्शक के रूप में मो. जाफर सिद्दीकी का अहम सहयोग मिला। साथ में महिला सदस्य मनीता सिद्दीकी, गुंजन जैन, अनीता अग्रवाल, बरखा पटेल, श्वेता वशिष्ठ सहित अन्य ने भी अपनी महत्वपूर्ण सहभागिता दर्ज कराई।

Tags:
समाचार