संगठन की बैठक में 5 सितंबर के शिक्षक दिवस कार्यक्रम की रूपरेखा बनी
इटारसी । नगर पालिका परिषद इटारसी के द्वारा शिक्षक कल्याण संगठन के मार्गदर्शन में 5 सितंबर को दसवें शिक्षक दिवस कार्यक्रम का आयोजन कवि भवानी प्रसाद मिश्र ऑडिटोरियम में किया है।
संगठन ने कार्यक्रम को भव्य स्वरूप देने की रूपरेखा पर चर्चा का आयोजन श्री शंकर मंदिर एंगल चाल के सत्संग सभागार में किया।
बैठक की अध्यक्षता संगठन के संरक्षक एवं सेवानिवृत्त प्राचार्य बीके पटेल ने की।
बैठक में उपस्थित सदस्यों को कार्यक्रम दिवस विभिन्न कार्यों को संपन्न करने की जवाब देही सौंपी गई।
सुषमा शर्मा, रामचरणनामदेव, ,संतोष भारद्वाज,अशोक मालवीय,अखिलेश दुबे, बेनी प्रसाद चौरे ,ओपी पटेल, संगीता शर्मा, सुशीला रावत आदि ने अपने-अपने सुझाव रखे।
बैठक का संचालन राजकुमार दुबे ने किया एवं आभार घनश्याम शर्मा ने माना।
बैठक में संगठन के सदस्य गणों की भारी संख्या में उपस्थिति रही।
Tags:
समाचार
