ad

एस पी टी गणेश उत्सव में गणेश जी को कवियों ने जम कर कविताएं सुनाई


एस पी टी गणेश उत्सव में गणेश जी को कवियों ने जम कर कविताएं सुनाई

जन्मदिन पर कवि धूमकेतु को बधाइयों से लाद दिया

भोपाल । सागर प्रीमियम टावर में गणेश उत्सव के अंतर्गत आज कवियों ने अपनी शानदार कविताएं सुना कर श्रोताओं का मन मोह लिया इस अवसर पर कवियों ने 
गणपति बप्पा मोरिया 
देश में ये क्या होरिया
गीतकार शंकर दीक्षित की कविता खूब जमीं। 
कवि धूमकेतु ने पापा शंकर ने पुत्र गणेश  को जो आदेश दिया उस रोचक कविता इस तरह पढ़ी,,,
स्वार्थ साध रहे जो जो नेता जिनके मीठे बेन 
जात-जात देश को बांट कर जिनको मिलने चैन 
 ऐसे जातिवादी नेता को पटक पटक  कर मार 
मार गणेशा मार सालों को दचक दचक  कर मार।

इस आयोजन में कवि धूमकेतु को जन्मदिन पर कवियों ने अपनी कविताओं से बधाइयां दी और बाद में गणेश जी की सामूहिक आरती में भी भाग लिया 

     धूमकेतु के अतिरिक्त शंकर दीक्षित, गोकुल सोनी, श्रीमती संगीता सरल, दिनेश मालवीय, यश धुरंधर , कु  भारती वर्मा यशांश दुबे ने अपनी शानदार कविताओं से श्रौताओं का मनमोह लिया। कवि गोष्ठी का संचालन सुप्रसिद्ध कवि गोकुल सोनी ने किया। उन्होंने अपनी शानदार कविता का पाठ करते हुए अपने प्रसिद्ध व्यंग्य, मंत्री जी दौरे पर आए सुनाया।   भाजपा नेता जीतेन्द्र उपाध्याय, ज्योतिषाचार्य महेश आगल,प्रकाश पुरोहित आदि की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
  अंत में श्रीमती दीपिका दुबे ने सभी का आभार व्यक्त किया।
देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post