ad

कवयित्रियों ने किया शंखनाद : हिंदी को राष्ट्रभाषा का दर्जा मिले


श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्याधाम अंतर्राष्ट्रीय महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में हिंदी दिवस पर ,हिंदी को राष्ट्रभाषा का दर्जा मिले शंखनाद कवयित्रियों ने किया

हिंदी को राष्ट्र भाषा का दर्जा प्राप्त हो : अंतर्राष्ट्रीय महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष कवयित्री बीना गोयल

पिलखुवा, अयोध्याधाम कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ कवयित्री बीना गोयल जी के द्वारा की गई । कार्यक्रम का शुभारंभ रीता गुगलानी जी के द्वारा सरस्वती वंदना के साथ हुआ।कार्यक्रम में सभी रचनाकारों को विशेष सानिध्य वरिष्ठ कवि एवं साहित्यकार अशोक गोयल "चक्रवर्ती" जी संस्थापक श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्याधाम  द्वारा प्राप्त हुआ। उन्होंने अपने उद्बोधन में हिंदी भाषा के महत्व को दर्शाते हुए  मंच को संबोधित किया और बहुत ही सुंदर सुन्दर रचनाएं प्रस्तुत की। कार्यक्रम का सुंदर संचालन श्रीमती आँचल जैन जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सभी रचनाकारों ने एक से बढ़कर एक कविताएं प्रस्तुत की जिससे संपूर्ण पटल हिंदी भाषा की महत्ता से गुंजायमान हो गया। सभी की रचनाएँ एक से बढ़कर एक रही।
आमंत्रित मुख्य अतिथि महोदया श्रीमती प्रतिभा गर्ग जी द्वारा अत्यंत सुंदर रचना प्रस्तुत की गई।आमंत्रित  रचनाकारों में आँचल जैन,कटनी,रीता गुगलानी फरीदाबाद,रजनी सिंह गाजियाबाद,आशा बिसारिया चंदौसी ,संध्या श्रीवास्तव सॉंझ छतरपुर,सविता मेहरोत्रा 'सुगंधा' प्रयागराज,मंजू दलाल ,मंजरी,डॉ कु शशि जायसवाल,सरिता श्रीवास्तव,रश्मि पांडेय जबलपुर,सुषमा भंडारी दिल्ली,ऊषा सूद दिल्ली,आशा शर्मा,श्वेता कुमारी चौबे बिहार,ज्योत्सना चोपड़ा अहमदाबाद,डॉ अनीता देवी आदि उपस्थित रहीं।कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ कवयित्री ऊषा सूद जी ने कार्यक्रम का समापन किया और अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष कवयित्री बीना गोयल जी ने आगंतुक सभी रचनाकारों का आभार प्रकट किया।
देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post