ad

मेरे पत्र संपादक के नाम अखबारों में पुस्तक का लोकार्पण हुआ


मेरे पत्र संपादक के नाम अखबारों में पुस्तक का लोकार्पण हुआ

 मेरठ। उत्कर्ष प्रकाशन द्वारा इंजीनियर अतिवीर जैन पराग की पुस्तक "मेरे पत्र संपादक के नाम अखबारों में" का लोकार्पण उत्कर्ष प्रकाशन कार्यालय के सभागार में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ । अध्यक्षता समाजसेवी श्री शरद चंद्र जैन ने की ।  मुख्य अतिथि वरिष्ठ कवि संजय कुमार शर्मा और संस्कार भारती के अध्यक्ष शीलवर्धन जी रहे । मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन पश्चात अतिथियों ने पुस्तक का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उत्कर्ष प्रकाशन की ओर से इंजीनियर अतिवीर जैन पराग को  * मां शारदे उत्कर्ष सम्मान 2026 * देकर सम्मानित किया गया।
      लेखक ने बताया कि "मेरे पत्र संपादक के नाम अखबारों में" पुस्तक का दूसरा भाग भी जल्द ही प्रकाशित होगा । उन्होंने कहा कि इस पुस्तक में मेरे 1976 से प्रकाशित दुर्लभ पत्र हैं जो देशभर के विभिन्न समाचार पत्रों में पूर्व में प्रकाशित हुए हैं । पुस्तक में कुल अठारह अखबारों में प्रकाशित एक सौ अस्सी पत्र स्कैन कर दिए गए हैं। इसमें जनसत्ता, नवभारत टाइम्स, हिंदुस्तान, जागरण, अमर उजाला, जनवाणी, प्रभात , हिन्दू, हमारा युग, मेरठ समाचार आदि में प्रकाशित पत्रों को  दिया गया हैं। उस समय शिकायती पत्र प्रकाशित होने पर प्रशासन और सरकार द्वारा त्वरित कार्यवाही की जाती थी।  कवि संजय कुमार शर्मा ने कहा कि यह पुस्तक समाज को प्रेरणा देने का कार्य करेगी। पुस्तक की प्रस्तावना में संत राम पाण्डेय पत्रकार ने इसे साहित्य के क्षेत्र में एतिहासिक दस्तावेज बताया हैं। इस मौके पर इंजीनियर अतिवीर जैन पराग, संजय कुमार शर्मा, कवि वीरेश त्यागी,, कवि संजय जैन सत्यम और कवि राम लखन पटेल ने काव्य पाठ कर वाह वाही लूटी।
     अंत में उत्कर्ष प्रकाशन के निदेशक हेमंत शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर प्रीति शर्मा, ए. के शर्मा, एडवोकेट, नितिन शर्मा, नीतिका रानी, हिमांशी, अंकित कुमार, मंगल सिंह, विष्णु गोयल, एस के शर्मा, आदि उपस्थित रहे ।

इंजी. कवि अतिवीर जैन * पराग *
पूर्व उपनिदेशक, रक्षा मंत्रालय
लेखक, कवि, स्तंभकार, साहित्यकार 
मोबाइल 94569 66722 what's up
232/1डी,शिवलोक ,
कंकर खेड़ा, मेरठ केंट-250001
देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post