ad

मंच ने पान मसाले पर प्रतिबंध लगाने का मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन विधायक डॉ शर्मा को सौंपा



मंच ने पान मसाले पर प्रतिबंध लगाने का मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन विधायक डॉ शर्मा को सौंपा

इटारसी । वरिष्ठ नागरिक मंच के प्रतिनिधि मंडल ने विधायक डॉ सीतासरन शर्मा से भेंट कर प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय मोहन यादव  के नाम का ज्ञापन सौंपा कि पान मसाला/ गुटखे के प्रचार प्रसार एवं बिक्री पर मध्य प्रदेश शासन पूर्णतया प्रतिबंध लगावे। 
ज्ञापन के बिंदुओं की जानकारी देते हुए मंच प्रवक्ता राजकुमार दुबे ने बतलाया कि परिवार स्वास्थ्य कल्याण मंत्रालय ने संसद में जानकारी दी है कि पान मसाला/ गुटखा के सेवन से विगत 5 वर्षों में मुख्य कैंसर में 10:30 % की वृद्धि हुई है जिसमें अधिकांश युवा वर्ग शामिल है। 
देश के महाराष्ट्र, कर्नाटक और उड़ीसा प्रांतों ने पान मसाला/ गुटखा की बिक्री, भंडारण और उसके प्रचार प्रसार पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया है इसी तरह मध्य प्रदेश शासन भी कदम उठाए और विशेष कर शैक्षणिक शालाओं के आसपास क्षेत्रों में इनकी बिक्री पर सख्ती से पूर्णतया प्रतिबंध लगाया जावे। विधानसभा में भी इसी तारतम्य में संकल्प पत्र लाया जावे। 
डॉक्टर शर्मा  ने मंच को आश्वस्त किया कि वे मंच की जन स्वास्थ्य हितैषी भावनाओं  से माननीय मुख्यमंत्री जी को अवगत करा कर प्रकरण में आवश्यक कार्रवाई  की मांग करेंगे।
इस अवसर पर कवि भवानी प्रसाद मिश्र ऑडिटोरियम में लिफ्ट की सुविधा शुरू करवाने पर मंच ने विधायक डॉ शर्मा जी को आभार पत्र भी सौंपा । ज्ञापन देते समय मंच के प्रतिनिधि मंडल में अध्यक्ष सुशील शर्मा सचिव सुरेश रघुवंशी डॉ ज्ञानेंद्र पांडे ड केएस उप्पल एवं प्रवक्ता राजकुमार की सहभागिता रही।
देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post