ad

दशलक्षण महामंडल विधान के समापन पर विश्वशांति महायज्ञ एवं हवन संपन्न


दशलक्षण महामंडल विधान के समापन पर विश्वशांति महायज्ञ एवं हवन संपन्न

गाजे-बाजे के साथ पहुँचे विधान पुण्यार्जकों के घर मंगल कलश

पर्यूषण महापर्व के समापन पर वासुपूज्य जिनालय में मनाया क्षमावाणी महापर्व

सिद्ध क्षेत्र पावागिरि में क्षमावाणी महापर्व एवं वार्षिक कलशाभिषेक रविवार को

तालबेहट। कसबे के वासुपूज्य दिगम्बर जैन मंदिर में पर्यूषण महापर्व के समापन पर क्षमावाणी महापर्व मनाया गया। बाल ब्रह्मचारिणी मानी दीदी झाँसी के निर्देशन मे सुबह अभिषेक शांतिधारा नित्यमय पूजन एवं भक्तामर महामंडल विधान के उपरांत दशलक्षण महामंडल विधान के समापन पर विश्वशांति महायज्ञ एवं हवन किया। जिसमें महेंद्र नयाखेड़ा, देवेंद्र बसार, कमलेश सिर्सी, अनिल बबीना, पुष्पेंद्र कुमार, अशोक जैन, सुरेंद्र विरधा, नीलेश गरेठा, कपिल मोदी, हितेंद्र पवैया, राकेश सतभैया, सुशील मोदी, प्रदीप एड, विकास पवा, रोहित बबीना, अरविन्द कुमार, प्रसन्न कड़ेसरा, वीरेंद्र कुमार, श्रेयांश जैन, जितेंद्र बड़ौरा, धर्णेन्द्र जैन, स्वतंत्र कुमार, अंजेश जैन, राजा चौधरी आदि ने प्रमुख भूमिका निभाई। गाजे-बाजे और डी जे की धार्मिक धुनों पर नृत्य करते हुए श्रावक विधान पुण्यार्जकों के घर मंगल कलश की स्थापना करने पहुंचे। सायं काल में णमोकार मंत्र का पाठ एवं मंगल आरती का आयोजन किया गया। अंत में मंदिर समिति ने आगंतुक विद्वानों का सम्मान किया। सभी ने एक दूसरे से गत वर्ष में हुई गलतियों के लिए क्षमा मांगी। संचालन करते हुए क्षेत्र प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष विशाल जैन पवा ने बताया कि सिद्ध क्षेत्र पावागिरि में वार्षिक कलशाभिषेक एवं क्षमावाणी महापर्व का आयोजन रविवार को होगा। महामंत्री प्रवीन भंडारी ने सभी का आभार व्यक्त किया।
देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post