ad

अंश अग्रवाल एवं अंश सिधना का जिला अंडर-15 टीम में हुआ चयन



अंश अग्रवाल एवं अंश सिधना का जिला अंडर-15 टीम में हुआ चयन

सिवनी मालवा। नर्मदापुरम जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित अंडर-15 बालक क्रिकेट टीम के चयन ट्रायल में सिवनी मालवा के दो खिलाड़ी अंश सारांश अग्रवाल एवं अंश विक्की सिधना चयनित हुए हैं। दोनों खिलाड़ी आगामी जिला स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट में नर्मदापुरम जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
13 अक्टूबर से एमपीसीए ग्राउंड नर्मदापुरम में आयोजित इस चयन ट्रायल में जिले भर से करीब 100 खिलाड़ियों ने भागीदारी की थी। खिलाड़ियों के प्रदर्शन के सूक्ष्म परीक्षण के उपरांत चयन समिति ने अंतिम टीम घोषित की, जिसमें दोनों खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल के दम पर स्थान पक्का किया।
खिलाड़ियों के चयन पर खेलप्रेमियों व नगरवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी।
देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा युवा प्रवर्तक के प्रधान सम्पादक है। साथ ही साहित्यिक पत्रिका मानसरोवर एवं स्वर्ण विहार के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है। Click to More Detail About Editor Devendra soni

Post a Comment

Previous Post Next Post