वार्ड 18 केंद्र 85 में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस एवं गोद भराई कार्यक्रम किया गया
इटारसी । वार्ड 18 केंद्र 85 में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस एवं गोद भराई कार्यक्रम किया गया । इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पार्षद श्रीमती गीता पटेल अटल बाल पालक श्रीमती राखी दुबे पर्यवेक्षक श्रीमती दीप्ति शुक्ला एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आरती सत्संगी एवं सहायिका ललित और गर्भवती महिलाएं व वार्ड की अन्य महिलाएं उपस्थित थी इस कार्यक्रम के अंतर्गत बालिकाओं के लिए शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम के माध्यम से बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने के लिए बालिकाओं के अधिकार की रक्षा करने तथा उज्जवल भविष्य के लिए जागरूकता संदेश दिया साथ ही गर्भवती महिलाओं के लिए गोद भराई रसम एवं संतुलित आहार स्वास्थ्य जांच के लिए समझाइए दी गई।
Tags:
समाचार
