काशी काव्य गंगा साहित्यिक मंच वाराणसी पंजीकृत की 214 वीं गोष्ठी धूमधाम से मनाई गई
वाराणसी । 24.10.2026 की शनिवारीय गोष्ठी का आयोजन हर्षोल्लास से किया गया। जिसकी अध्यक्षता श्री शैलेन्द्र अमबष्ट, मुख्य अतिथि गजलकार गोपाल केशरी, विशिष्ट अतिथि प्रदीप कुमार जी रहे। संचालन संस्था के उपाध्यक्ष मुनींद्र पाण्डेय मुन्ना जी ने किया।
इस कार्यक्रम की शुरुआत भुलक्कड़ बनारसी ने सरस्वती बन्दना कर किया।
आज की गोष्ठी में उपस्थित कवियों और शायरों में हास्य व्यंग्य कवि भुलक्कड़ बनारसी, जयप्रकाश मिश्र धानापुर, दीपक दबंग, प्रदीप कुमार, उमेश सिंह, गणेश सिंह प्रहरी, शैलेन्द्र अमबष्ट, गोपाल केशरी, मुनीन्द्र पाण्डेय मुन्ना, बिमल बिहारी, सुबोध सिन्हा, प्रदीप कुमार, फुर्तीला बनारसी,सत्यनारायण जी इत्यादि रहे।
आज की गोष्ठी में आये हुए सभी रचनाकारों ने अपने गीत गज़ल के माध्यम से एक से बढ़कर एक रचना का काव्य पाठ किया।
अंत में धन्यवाद ज्ञापित संस्था अध्यक्ष भुलक्कड़ बनारसी ने किया।
भुलक्कड़ बनारसी अध्यक्ष,
काशी काव्य गंगा साहित्यिक मंच, पंजीकृत, वाराणसी
Tags:
साहित्यिक समाचार
